फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः गुलशन ने बेटा-बेटी की हत्या के बाद इन्हें वीडियो कॉल कर दिखाए शव, फिर सॉरी बोलकर...

Tue, 03 Dec 2019 01:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में जींस कारोबारी परिवार की हत्या और आत्महत्या मामले में मृतक गुलशन के एक गहरे मित्र और बिजनेस पार्टनर का बयान सामने आया है, जिसने सबको चौंका कर रख दिया है। उन्होंने बताया कि गुलशन ने बच्चों की हत्या के बाद उन्हें वीडियो कॉल की थी। जानिए उस वीडियो कॉल में गुलशन ने अपने इस मित्र को क्या दिखाया था और फिर सॉरी क्यों बोला.... 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिस शख्स को गुलशन ने बेटा-बेटी की हत्या के बाद वीडियो कॉल की थी, वह झिलमिल निवासी रमेश अरोड़ा हैं। रमेश अरोड़ा गुलशन के गहरे मित्र और बिजनेस पार्टनर भी बताए जा रहे हैं। रमेश ने बताया कि दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद सुबह 4:30 बजे गुलशन ने उन्हें वीडियो कॉल की थी।
विज्ञापन

3 of 5
रमेश अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
वीडियो कॉल में गुलशन ने रमेश को गला कटा बेटा और गला दबाकर मारी गई बेटी के शव भी दिखाए थे। यह देखकर रमेश अरोड़ा हक्के-बक्के रह गए और उन्होंने गुलशन से तमाम मिन्नतें की थीं कि पैसों का उतार-चढ़ाव चलता रहता है। इस तरह की घटना मत कर।

4 of 5
गुलशन - फोटो : अमर उजाला
हालांकि गुलशन ने उनकी एक न सुनी और सॉरी बोलकर कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी परवीन और महिला मित्र व मैनेजर संजना के साथ फ्लैट से नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स और उसकी पत्नी समेत महिला मैनेजर ने अपने बच्चों की हत्या कर मंगलवार सुबह आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। फ्लैट से सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5:15 बजे उन्हें सूचना मिली कि गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के वैभव खंड में कृष्णा अपरा सोसाइटी की आठवीं मंजिल से दो महिला और एक पुरुष नीचे कूद गए हैं। सूचना मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि एक पुरुष और एक महिला की मृत्यु हो गई है जबकि उनमें से एक महिला घायल थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घंटों बाद उस महिला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने जब आठवीं मंजिल पर स्थित उस फ्लैट के अंदर पहुंची जहां से छलांग लगाई थी तो उन्होंने देखा कि वहां दो बच्चे और एक खरगोश मृत पड़े थे। मृतकों की पहचान पति गुलशन(45), पत्नी परवीन(43), मैनेजर संजना(38), बेटी कृतिका(18), बेटा रितिक(13) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें