फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या-आत्महत्या केसः फ्लैट के अंदर का नजारा देख हैरान पुलिस, लिखा था-हमारी तमन्ना है कि...

Tue, 03 Dec 2019 01:00 PM IST
शाहरुख खान योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
गाजियाबाद हत्या-आत्महत्या केस - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए हत्या-आत्महत्या केस में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। जिस वक्त पुलिस फ्लैट में अंदर पहुंची तो वहां का नाजारा देख हैरान रह गई। घटना के बाद पुलिस ने फ्लैट के अंदर एंट्री को तो वहां दो शव पड़े मिले। इनके अलावा दीवार पर सुसाइड नोट लिखा था। इसमें चौंकाने वाली बातें लिखीं थी। 
विज्ञापन

2 of 7
दीवार पर लिखा सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट के साथ ही 500 रुपये के नोट भी चिपके थे। दीवार पर 500-500 के 10 हजार के नोट चिपकाए गए थे। इसके साथ ही दीवार पर कुछ बाउंस चेक भी चिपके मिले। गुलशन कुमार सुसाइड नोट में अंतिम इच्छा जताई है। 
विज्ञापन

3 of 7
दीवार पर लिखा सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
दीवार पर लिखा है कि ‘हमारी तमन्ना है कि लाशों को एक साथ जलाएं...’इसके अलावा लिखा था कि ये रुपय उन सब के अंतिम क्रिया-कर्म के हैं। 

4 of 7
दीवार पर लिखा सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दो करोड़ रुपये को लेकर मृतक गुलशन ने अपने परिवार को खत्म कर लिया। झिलमिल दिल्ली में पैतृक संपत्ति के बंटवारे के दौरान गुलशन के हिस्से में 2 करोड़ रुपये आए थे। जो उसने अपने साढ़ू  राकेश वर्मा के साथ बिजनेस में लगा दिए थे। 
विज्ञापन

5 of 7
ghaziabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के मुताबिक राकेश वर्मा गुलशन के पैसे नहीं लौटा रहा था, जबकि बाजार में उस पर देनदारी का दबाव था। कमरे से जो बाउंस चेक बरामद हुए हैं, वह भी करीब एक करोड़ रुपये के हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
गाजियाबाद में हत्या और आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक आठवीं मंजिल से छलांग लगाने से पहले गुलशन कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की योजना बनाई थी, लेकिन फंदा लगाने के लिए एक ही जगह होने की वजह से आत्महत्या करने का तरीका बदल लिया और पत्नी व महिला दोस्त के साथ आठवीं मंजिल से कूद गया। पुलिस को पंखे से लटका हुआ फंदा भी मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ghaziabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मंगलवार सुबह इंदिरापुरम के वैभव खंड की कृष्णा अप्रा सफायर सोसायटी में दंपती और एक अन्य महिला ने दो बच्चों की हत्या कर सोसायटी की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान पति गुलशन(45), पत्नी परवीन(43), मैनेजर संजना(38), बेटी कृतिका(18), बेटा रितिक(13) के रूप में हुई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें