नंदग्राम में सीवर मे काम करते हुए पांच लोगों की मोत के मौके पर पहुंचे निगम के जीएम वीके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अफसरों के बद इंतजाम ले रहे लोगों की जान
गाजियाबाद जल निगम, नगर निगम और नगर पालिकाओं की बद इंतजामी लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। नंदग्राम के कृष्णा कुंज में बृहस्पतिवार को सीवर मैनहोल में हुआ हादसा इसका ताजा गवाह है। इससे पहले भी खोड़ा, लोनी, विजयनगर और हापुड़ में ऐसे कई ऐसे हादसे हो चुके हैं। सात साल में ऐसे हादसों में 50 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि इन घटनाओं के बाद भी सरकारी अफसरों ने सबक लेकर इन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया।