राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जाने-माने गीतकार और निर्माता निर्देशक गुलजार को वर्ष 2013 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया। पुरस्कार पाने के बाद गुलजार का अंदाज देखने लायक है। हालांकि यह पुरस्कार अपने आप में हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा अवार्ड है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक स्वर्ण कमल, दस लाख रुपये नकद और एक शॉल देकर सम्मानित किया।