आईपीएल 7 में शनिवार को पहली बार डेल्ही डेयर डेविल्स ने दिल्ली में मैच खेला। (सभी फोटोः जी पॉल/अमर उजाला) इस दौरान फिरोजशाह कोटला मैदान पर डेयर डेविल्स के कई क्रेजी फैन्स ऐसे दिखे जिन्होंने अपने गालों पर केविन पिटरसन का नाम लिखा रखा था। इसके अलावा चीयर लीडर्स का अनोखा अंदाज भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस मौके पर चीयर लीडर्स ने पूरे मैदान की बाउंड्री पर चक्कर लगा कर दर्शकों का अभिनंदन स्वीकार किया। इस दौरान दर्शकों का उत्साह भी देखने लायक रहा।