एटीएम बूथ में रुपये निकालने पहुंचे लोगों को धोखा दे उनका डेबिट/क्रेडिट कार्ड बदलकर ठगी करने के आरोप में सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ें : देखिए क्या हुआ जब दिल्ली में एक लड़की निकली कंडोम खरीदने कार्यस्थल पर होती हैं यौन उत्पीड़न का शिकार तो यहां करें शिकायत मांस से भरे ट्रक को देख भड़के लोग, पुलिस ने की फायरिंग
विज्ञापन
देखिए, ऐसे की जाती है एटीएम में डेबिट कार्ड के साथ ठगी
2 of 6
दोनों ने पूछताछ में 29 जुलाई 2015 को सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में एक एटीएम ठगी करना कुबूल किया है। रिमांड पर लेकर पुलिस उनसे और जानकारी लेगी।
विज्ञापन
देखिए, ऐसे की जाती है एटीएम में डेबिट कार्ड के साथ ठगी
3 of 6
क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 इंचार्ज नरेंद्र चौहान ने बताया कि मंगलवार शाम मुखबिर ने सूचना दी कि ओल्ड फरीदाबाद चौक स्थित एक बैंक के एटीएम के पास दो संदिग्ध युवक काफी देर से खड़े हैं।
देखिए, ऐसे की जाती है एटीएम में डेबिट कार्ड के साथ ठगी
4 of 6
मुखबिर ने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति एटीम में दाखिल होता है तो यह दोनों भी अंदर घुस कर उसे बातों में उलझाते हैं। इस पर एक टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों से पूछताछ की। दोनों युवकों ने पुलिस को अपना नाम पता गलत बताकर बहकाना चाहा, सत्यापन करने पर झूठ सामने आने पर दोनों को क्राइम ब्रांच लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
देखिए, ऐसे की जाती है एटीएम में डेबिट कार्ड के साथ ठगी
5 of 6
दोनों ने बताया कि वह एटीएम में आने वाले लोगों को बातों में उलझा कर मदद के बहाने उनका डेबिट/क्रेडिट कार्ड बदल देते हैं और उसके जाने के बाद उसके खाते से धन निकाल लेते हैं।
देखिए, ऐसे की जाती है एटीएम में डेबिट कार्ड के साथ ठगी
6 of 6
धन खत्म होने पर यह कार्ड किसी दूसरे युवक को झांसा देकर उसके कार्ड से बदल देते थे। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है।