फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

विज्ञापन
1 of 21
दीपक ने पुलिस हिरासत में बताया कि ‘सावधान इंडिया’ सीरियल वह अक्सर देखता था। सीरियल देखकर उसे आइडिया आया कि पुलिस से कैसे बचा जा सकता है। इसीलिए उसने स्कूल से 15 किलोमीटर दूर जाकर फिरौती के लिए जयकरण के मोबाइल से ही फोन किया था। अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ से उसने सीख ली कि कैसे फर्जी गवाह तैयार किए जाते हैं। (सभी फोटो : अमर उजाला, गाजियाबाद)
विज्ञापन

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

2 of 21
फिल्म की तर्ज पर उसने कविनगर सी-ब्लाक में बर्गर वाले और चाऊमीन वाले को जयकरण की फोटो बार-बार दिखाकर गवाह बना लिया कि जयकरण उनकी रेहड़ी पर दो दोस्तों के साथ आया था, बर्गर और चाऊमीन वालों ने पुलिस को भी यही बयान दिया था, मगर वहां एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिससे पोल खुल गई कि जयकरण वहां नहीं आया था।
विज्ञापन

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

3 of 21
फिरौती मिलती या न मिलती, लेकिन अपहर्ता जयकरण की हत्या कर देते। दरअसल, जयकरण दीपक को जानता था, इसलिए सोमवार शाम को स्कूल के सर्वेंट रूम में गला घोंटकर उसे मारा जाता और शव हरिद्वार के जंगल में फेंका जाता। हरिद्वार में शव फेंकने का आइडिया बिट्टू का था, जो पहले हरिद्वार में स्टेशन पर पन्नी बेचता था। हरिद्वार पुलिस ने शांतिभंग में उसे जेल भी भेजा था। यह खुलासा अपहर्ताओं ने पुलिस पूछताछ में किया है।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

4 of 21
जयकरण के अपहर्ताओं ने बताया कि वह बेरोजगार थे, फिरौती में मोटी रकम लेकर वह ऐश से जिंदगी जीना चाहते थे। संदीप (सीएफए) चार्टेड फाइनेंसियल एनालिसिस की कोचिंग कर रहा था। एसपी सिटी अजयपाल शर्मा ने बताया कि हरिद्वार में दीपक का कथित चाचा को भी साजिश में शामिल किया गया था, इसलिए वह भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

5 of 21
इसके अलावा साजिश में शामिल दीपक की पत्नी फरार है। नशे का इंजेक्शन साहिबाबाद के एक युवक से खरीदा गया था, उसकी तलाश है। अपहर्ताओं ने दो पिस्टल मोदीनगर के एक बदमाश से 80 हजार रुपये में तीन माह पहले खरीदी गई थी। उसे भी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया जाएगा। एसओ ने बताया कि संदीप सर्वोदय अस्पताल में भर्ती था, डॉक्टरों से अनुमति पर उसे,दीपक और बिट्टू को मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

6 of 21
बता दें कि राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी के शेयर ट्रेडर विवेक महाजन के बेटे जयकरण (13) का रविवार को सोसायटी में ही किराए पर रहने वाले दो युवकों ने साथी के साथ अपहरण कर लिया था। छोड़ने के एवज में दो करोड़ रुपये फिरौती मांगी थी। सोमवार दोपहर पुलिस ने राजनगर स्थित रॉयल किड्स स्कूल से मुठभेड़ के बाद जयकरण को मुक्त कराया था। यहां से अपहर्ता दीपक, बिट्टू और संदीप को गिरफ्तार किया था। दीपक-बिट्टू भाई हैं। मुठभेड़ में गोली लगने से संदीप निवासी लावड़, मेरठ घायल हो गया था।
विज्ञापन

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

7 of 21
कभी नहीं भूल पाएंगे 22वीं सैड वेडिंग एनिवर्सरी : जयकरण ने बताया कि जब उसे पता चला तो उसने बदमाशों की हर बात माननी शुरू कर दी। अपहर्ताओं ने उससे कहा था कि जब आवाज सुनने के लिए तुम्हारे पैरेंट्स कहेंगे तो उनसे कह देना कि मुझसे प्यार करते हो तो दो करोड़ दे दो। उसने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह ऐसा कह देगा, बस उसे मारना मत।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

8 of 21
उसने बताया कि 22 घंटे में सिर्फ दो बार दाल रोटी खाने के लिए दी गई। पहली बार रविवार रात साढे़ आठ बजे और दूसरी बार सोमवार सुबह 11 बजे। दीपक के सबसे छोटे भाई आयुष ने जयकरण को पेटीज भी खिलाई थी।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

9 of 21
बेरोजगार थे, खर्चे पूरे करने को चाहिए था पैसा : एसओजी और एफएसएल टीम ने मंगलवार को दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुबूत जुटाए। पुलिस और फॉरेंसिक स्कूल में तीन घंटे रहे और जांच पड़ताल की। इस दौरान पुुलिस ने जयकरण को भी वहां बुलाया हुआ था।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

10 of 21
टीम तीन उधर,रायल स्कूल प्रिंसिपल ऋचा सूद ने बताया कि अनीता शिलर इंस्टीट्यूट में थी। जब उन्हाेंने 2014 में शिलर छोड़ा तो कुछ माह बाद अनीता ने छोड़ दिया। वह जनवरी से उनके स्कूल में काम कर रही है। बिटटू कुछ दिन स्कूल में गार्ड रहा। सोमवार को पुलिस स्कूल पहुंची। तब मालूम पड़ा कि यह घटना हुई है। पुलिस सीसीटीवी का डीवीआर ले गई। सर्वेंट क्वार्टर की तरफ कैमरे नहीं लगे हैं। ऋचा और दीपक की मां को पुलिस ने छोड़ दिया है। एसपी सिटी का कहना है कि उन पर कोई मामला नहीं बनता है पर जांच अभी जारी है।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

11 of 21
यूएई घूमने का सुना तो लगा मोटी असामी : एसपी सिटी ने बताया कि कुछ दिन पहले जयकरण ने दीपक को बातों-बातों में बताया था कि इस बार छुट्टियों में उनके परिवार की प्लानिंग है कि वे कतर और यूएई घूमने जाएंगे। इसी से दीपक को लगा था कि जयकरण मोटी असामी है।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

12 of 21
बकौल एसपी सिटी, पहले अपहर्ताओं की प्लानिंग थी कि एग्जाम के बाद स्कूल के बाहर से वे जयकरण को अगवा करेंगे, लेकिन रविवार को दीपक को लगा कि जयकरण को आसानी से किडनैप किया जा सकता है। संडे है और स्कूल की भी छुट्टी है, जिससे वह उसे स्कूल के सर्वेंट रूम में रख सकते हैं। यही वजह थी कि उसने संदीप को भी अपहरण की बात बाद में बताई।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

13 of 21
गूगल मैप से अपहर्ताओं तक पहुंची पुलिस : पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस अपहर्ताओं तक गूगल मैप से पहुंची। दरअसल, जयकरण के मोबाइल से जब स्कूल से 15 किमी दूर से फिरौती मांगी गई तो उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने मोबाइल की पिछली लोकेशन को गूगल मैप से ट्रेस किया तो वह रॉयल किड्स की आई। इस तरह पुलिस वहां तक पहुंची।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

14 of 21
खौफ के 22 घंटे महाजन फैमिली पर कैसे गुजरे, ये उनसे बेहतर कौन बता सकता है। आंखों में आंसू थे तो लब पर बेटे के सकुशल मिलने की दुआ। रविवार को जयकरण के माता-पिता अमीता और विवेक महाजन की 22वीं वेडिंग एनिवर्सरी थी। परिवार की प्लानिंग थी कि वे शाम को एनिवर्सरी सेलीब्रेट करेंगे। रात में मूवी देखने जाएंगे। लेकिन देर रात तक बेटा नहीं मिला तो पैरेंट्स को वेडिंग एनीवर्सरी याद नहीं रही। दंपति का कहना है कि इस सैड वेडिंग एनिवर्सरी को कभी नहीं भूल पाएंगे।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

15 of 21
दूसरी तरफ, जयकरण अपहर्ताओं से हाथ जोड़कर गुहार लगाई थी कि उसे छोड़ दें, उसे मम्मी-पापा की मैरिज एनिवर्सरी मनानी है। इस पर बदमाश बोले, बाद में मनाना, हमारी तरफ से भी विश करना। यह बताते हुए जयकरण और उसके पैरेंट्स की आंखें भर आईं। जयकरण ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे वह बड़ी बहन के साथ फेविकोल लेने शॉप पर गया था। नहीं मिला तो दीपक के फ्लैट पर गया। काम निपटाकर फेविकोल देने फिर दीपक के घर गया। दीपक और उसका भाई बिट्टू छोले भटूरे खा रहे थे। उन्होंने उसे भी खिलाए।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

16 of 21
इसके बाद मैच देखने स्टेडियम पहुंचा। थोड़ी देर बाद वहां दीपक और बिट्टू आ गए। दोनों ने उसे दोस्त के पास पैसे देने जाने के लिए साथ चलने को कहा। मना करने पर बहला-फुसलाकर कार में ले गए। रॉयल किड्स स्कूल के स्टाफ क्वार्टर में रह रही मां अनीता के पास पहुंचे। अनीता और दीपक का छोटा भाई आयुष वहां थे। अनीता और आयुष को दोनों भाइयों ने रूम से बाहर निकाल दिया और रस्सी से उसे बांध दिया और उससे कहा कि अपहरण कर लिया गया है।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

17 of 21
उससे पूछा कि तेरे मम्मी-पापा फिरौती में दो करोड़ रुपये तो दे ही देंगे। विरोध जताया तो उसके सिर में पिस्टल की बट मारी। अनीता ने विरोध जताया तो दीपक ने अनीता और आयुष को भी गोली मारने की धमकी दी। उसने रात में दीपक की मां से कहा उसे छुड़वा दें। मां ने उससे कहा कि उसने विरोध किया पर बेटे नहीं मानेे। दीपक की मां बोली कि पुलिस को बताने पर आयुष को दीपक गोली मार देगा। माता-पिता के साथ वारदात के बारे में जानकारी देता जयकरण।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

18 of 21
दीपक और बिट्टू जयकरण को ढूंढने में महाजन फैमिली के साथ थे। उनकी प्लानिंग थी कि इससे उन पर शक भी नहीं होगा, साथ ही उन्हें पल-पल की जानकारी भी मिलती रहेगी कि पुलिस और फैमिली की क्या प्लानिंग चल रही है।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

19 of 21
प्रिंसिपल की कार तोड़ी : रॉयल किड्स स्कूल की संचालिका ऋचा सूद को जब पुलिस ने स्कूल से हिरासत में लिया, तब कार स्कूल के बाहर खड़ी थी। कार देर रात बाहर ही खड़ी रही। इस दौरान किसी ने कार का शीशा तोड़ दिया। सुबह जब लोगों ने देखा तो कार का शीशा टूटा हुआ था। दीपक ने साहिबाबाद निवासी दोस्त से पांच रुपये में बेहोशी का इंजेक्शन लिया। बिट्टू ने इंजेक्शन सोमवार सुबह आठ बजे जयकरण को लगाया था, ताकि स्कूल खुलने पर जयकरण चिल्ला न सके। उधर, सोसायटी के लोगाें ने बताया कि दीपक उनके भी बच्चों से घुल मिल गया था। ऐसे में उन्हें शक है कि यह भी निशाने पर नहीं थे।

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

20 of 21
जयकरण अपहरणकांड के बाद एसपी सिटी ने स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी की है, जिसके तहत स्कूलों में उन्हें गार्ड रखना होगा, सीसीटीवी कैमरे लगवाने होंगे, कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन करना होगा और स्कूल की बाउड्रीवॉल ऊंची करनी होगी। दूसरी तरफ, अपहरण कांड के बाद स्कूल फेडरेशन भी सजग हो गया है। इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ने सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है कि वह एहतियात बरतें। इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन के चेयरमैन सुभाष जैन ने बताया कि जिन स्कूलों में सर्वेंट रहते हैं उनका फुल बायोडाटा अपने पास रखें। सर्वेंट से मिलने कौन लोग आते हैं, कितने रिश्तेदार हैं, इसकी जानकारी रखें। सर्विस क्वार्टर में भी कैमरे लगाएं।
विज्ञापन

फिल्म और सीरियल देख बनाया स्कूल में किडनैपिंग का प्लान

21 of 21
एक्सटेंशन के वीवीआईपी सोसायटी में रह रहे किरायेदारों द्वारा ही जयकरण की अपहरण की घटना से रेजिडेंट्स सकते में हैं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने रविवार को ही सोसायटी की सुरक्षा पर बैठक की थी। अब सभी सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने की तैयारी आरडब्ल्यूए ने शुरू कर दी है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी अब किराए पर रह रहे बैचलर किरायदारों का पूरा डाटा खंगालेगी। राजनगर एक्सटेंशन अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद धनकड़ ने बताया कि किरायदारों के नाम और उनकी फैमिली बैकराउंड की जानकारी की जाएगी। सारी सूचना आरडब्ल्यूए के रजिस्टर में अपडेट करानी होगी। किरायदार का परमानेंट एड्रेस क्या है, माता-पिता का नंबर और वे कहां रहते हैं, सारी जानकारी अब आरडब्ल्यूए रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें