फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना काल: जबरदस्त हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत

विज्ञापन
1 of 10
कोहरा लोगों के लिए काल बन रहा है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी के पास सोमवार सुबह 4.30 बजे रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में बोलेरे के टकराने से दरोगा सतवीर सिंह और सिपाही नितिन चौहान की मौत हो गई। हादसे में सिपाही जयकरन सिंह और निजी बोलेरो चालक अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, शिकारपुर/बुलंदशहर)
Trending Videos
विज्ञापन

कोहरा बना काल: जबरदस्त हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत

2 of 10
हादसे के समय पुलिस टीम छेड़खानी के मुकदमे में वांछित को पकड़ने गाजियाबाद जा रही थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोहरा बना काल: जबरदस्त हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत

3 of 10
एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि सलेमपुर थाने में तैनात एसआई सतवीर सिंह(48) पुत्र फकीर चन्द निवासी हैरोरा थाना बिलारी, मुरादाबाद, सिपाही नितिन चौहान(27) पुत्र मनीराम चौहान निवासी हसनपुर नौगावां, मिर्जापुर जनपद सहारनपुर और सिपाही जयकुमार (27) पुत्र सतपाल सैनी निवासी बढ़सू थाना रतनपुर, मुजफ्फरनगर प्राइवेट बोलेरो से आरोपी को पकड़ने गाजियाबाद जा रहे थे।

कोहरा बना काल: जबरदस्त हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत

4 of 10
बोलेरो थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली निवासी अरविंद (25) चला रहा था। करीब साढ़े चार बजे थाना क्षेत्र में हाईवे पर धतूरी गांव के पास बोलेरो सड़क किनारे बालू से भरे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दरोगा सतवीर सिंह और सिपाही नितिन को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में सिपाही बिट्टू् सिंह की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जयकुमार को गंभीर हालत में नोएडा भेजा गया है।
विज्ञापन

कोहरा बना काल: जबरदस्त हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत

5 of 10
दरोगा और सिपाही की सड़क हादसे में मौत की खबर जैसे ही थाने पहुंची वहां हड़कंप मच मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी अनंतदेव, एसपी देहात पंकज पांडेय, सीओ चितरंजन चौहान, एसओ मनोज पाठक, एसएचओ शिकारपुर शत्रुघ्न उपाध्याय समेत पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

कोहरा बना काल: जबरदस्त हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत

6 of 10
एसओ सलेमपुर मनोज पाठक और सीओ चितरंज चौहान ने परिजनों को सूचना दी। वहीं, पुलिस क्वार्टर में रह रही नितिन की पत्नी अंजू को यह दुखद खबर देने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। पुलिस कर्मियों ने उसे बताया कि दुर्घटना में सभी लोग घायल हैं। उसे साहस देने के लिए थाने में तैनात महिला सिपाही प्रियंका शर्मा, प्रियंका और उनके परिजन पति के ठीक होने का ढांढस बंधाते रहे। दोपहर जब पति की मौत की खबर मिली तो वह बेहोश हो गई। यह हृदय विदारक दृश्य देखकर सभी की आंखें आंसुओं से भर गई।
विज्ञापन

कोहरा बना काल: जबरदस्त हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत

7 of 10
एसओ सलेमपुर ने बताया कि पुलिस टीम छेड़खानी के एक आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देने गाजियाबाद जा रही थी। गांव निवासी एक युवक ने बागपत जनपद के थाना दोघट क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी अरुण कुमार पुत्र सुरेश पाल के खिलाफ घर में घुसकर पत्नी के साथ छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरार चल रहे आरोपी की लोकेशन गाजियाबाद मिलने पर उसे पकड़ने के लिए टीम जा रही थी।

कोहरा बना काल: जबरदस्त हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत

8 of 10
जहां पर हादसा हुआ, उससे ठीक 10-15 मीटर पहले सड़क के दूसरी ओर धान से भरा एक ट्रक पलटा था। सुबह के समय हल्का कोहरा होने के चलते बोलेरो चालक ने जैसे ही कार ट्रक से बचाकर आगे ले गया उसी दौरान कार के सामने खड़ा ट्राली से टकरा गई। ट्राली का एक हिस्सा बोलेरो में जा घुसा।

कोहरा बना काल: जबरदस्त हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत

9 of 10
नितिन की शादी तीन साल पहले हुई थी। इस समय उनके तीन साल की बेटी है। सिपाही नितिन की पत्नी अंजू ने बताया कि रविवार दोपहर नितिन ने मां से फोन पर बात की थीं। जिसमें नितिन ने कहा था कि वह एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर आ रहा है। लेकिन थाने का एक जरूरी काम आ गया है। इसलिए वह अभी नहीं आ सकता।
विज्ञापन

कोहरा बना काल: जबरदस्त हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत

10 of 10
पोस्टमार्टम के बाद मृत दरोगा सतवीर सिंह और कांस्टेबल नितिन के शवों को पुलिस लाइन लाया गया। जहां एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय, एसपी क्राइम अरविंद कुमार पांडेय, विधायक गुड्डू पंडित, नगर कोतवाल आरके सिंह समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों ने पुष्प अर्पित कर सलामी दी। एसपी देहात ने कहा कि सतवीर सिंह और नितिन दोनों तेज तर्रार पुलिसकर्मी थे। पुलिस विभाग को उनकी कमी खलेगी। रेत से भरी ट्राली ट्रैक्टर खराब होने के चलते बेतरतीब ढंग से सड़क पर खड़ा था। कोहरे के चलते चालक को वह दिखाई नहीं दिया और बोलेरो ट्राली में जा घुसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें