राजधानी दिल्ली के कोहाट एंक्लेव से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। यह घटना एक बिल्डिंग में आग लगने की है, जिसमें पूरे परिवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 10
fire in kohat enclave
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि आग लगने की घटना ग्राउंड फ्लोर पर लगे बिजली के मीटर से शुरू हुई। देखते ही देखते आग इतनी तेज भड़की कि पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
3 of 10
fire in kohat enclave
- फोटो : अमर उजाला
धुंआ देख चौकीदार ने लोगों की घंटियां बजा दीं ताकि सब नीचे आ जाएं। धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग के लोग नीचे आ गए लेकिन...
4 of 10
fire in kohat enclave
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन नागपाल परिवार जो पहली मंजिल पर ही रहता था वह नीचे नहीं आ सका। वह आग के कारण नीचे नहीं उतर सके।
विज्ञापन
5 of 10
fire in kohat enclave
- फोटो : अमर उजाला
नागपाल परिवार की लाश सीढ़ियों पर ही मिली। माना जा रहा है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई। नागपाल परिवार में चार सदस्य थे और इन चारों की ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
6 of 10
fire in kohat enclave
- फोटो : अमर उजाला
नागपाल परिवार में राकेश नागपाल, उनकी पत्नी टीना नागपाल, 7 साल का बेटा दिव्यांशू और 3 साल की बेटी श्रेया थे।
विज्ञापन
7 of 10
fire in kohat enclave
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ये 4 जानें नहीं जातीं अगर फायर ब्रिगेड टाइम पर आ जाता। उनके अनुसार फायर ब्रिगेड को 5 बार फोन किया गया फिर वह नहीं पहुंची।
8 of 10
fire in kohat enclave
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस और एंबुलेंस फोन करने के कुछ ही देर में वहां पहुंच चुके थे। कई बार फोन करने के बाद जब फायर ब्रिगेड कार्यालय में फोन उठाया गया तो उन्होंने बड़ी हैरान करने वाली बात कही।
9 of 10
fire in kohat enclave
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि फायर ब्रिगेड कार्यालय से फोन उठा तो उन्होंने पूछा कि हम आएं या नहीं।