हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पूरा भारत अक्षय तृतीया का पर्व मनाता है। इस बार यह तिथि 18 अप्रैल यानी बुधवार को पड़ रही है। ज्योतिषियों के अनुसार यह दिन इतना अच्छा होता है कि शादी जैसे बड़े काम से लेकर कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। इस दिन अगर आप 6 आसान उपाय करेंगे तो देवी लक्ष्मी आपके घर में सदा वास करेंगी।