Fire in Janakpuri District Center
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही जनकपुरी दमकल केंद्र से दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। उसके बाद हरिनगर, कीर्तिनगर, राजेंद्र प्लेस व अन्य दमकल केंद्रों से कुल 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल अधिकारियों को पता चला कि आग दवा की एक कंपनी के कार्यालय में आग लगी है। इसमें दस लोग काम कर रहे थे, जिसमें से छह लोग सुरक्षित बाहर निकल गए हैं।