इकलाख की हत्या के आरोप में जेल में बंद रवि की मौत के बाद बिसाहड़ा में पनपे आक्रोश के मद्देेनजर गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ व बुलंदशहर की पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
2 of 10
dadri
- फोटो : अमर उजाला
फोर्स व अधिकारी गांव के बाहरी हिस्से या फिर मुस्लिम मोहल्ले में मस्जिद के पास तैनात रहे। एसपी देहात अभिषेक यादव, एसपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह, सीओ अजय चौधरी, राकेश कुमार और कई थाना प्रभारी बिसाहड़ा में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
3 of 10
dadri
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा एडीएम कुमार विनीत, एसडीएम राजेश सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
4 of 10
dadri
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, पुलिस फोर्स व अधिकारियों ने जुलूस या ग्रामीणों की ओर जाना मुनासिब नहीं समझा। पुलिस ने जुलूस व पुतला फूंकने के दौरान एहतियात बरती और ग्रामीणों को रोकने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
5 of 10
dadri
- फोटो : अमर उजाला
जमानत पर हाईकोर्ट में नहीं हुई सुनवाई
इकलाख हत्याकांड के दो आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख लगी हुई थी जो नहीं हो पाई।
विज्ञापन
6 of 10
dadri
- फोटो : अमर उजाला
विशाल के पिता संजय राणा ने बताया कि इकलाख हत्याकांड के मामले के आरोपी अरुण और पुनीत की जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी हुई थी।
विज्ञापन
7 of 10
dadri
- फोटो : अमर उजाला
सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख लगी हुई थी। अब दो दिन बाद सुनवाई के लिए तारीख का पता चलेगा।
8 of 10
dadri
- फोटो : अमर उजाला
न्यायिक जांच हो सकती है: एसडीएम
रवि की मौत की न्यायिक जांच हो सकती है। एसडीएम दादरी अमित कुमार का कहना है कि रवि न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था।
9 of 10
dadri
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उसकी मौत हुई है। परिवार वाले भी आरोप लगा रहे हैं।