संगम विहार में शनिवार देर रात जो कुछ हुआ उसने राजधानी की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। फिल्मी अंदाज में 15-20 बाइकों पर आए करीब 25-30 नकाबपोश बदमाशों ने बी और सी ब्लॉक में खूब तांडव मचाया। बदमाशों ने जमकर गोलियां, चाकू, सरिये, तलवार, हॉकी और डंडे चलाए। जो भी बदमाशों के रास्ते में आया, बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। कई घरों के शीशे तोड़ डाले, सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां भी तोड़ीं। हमले में चार लोग चाकू लगने से जख्मी हुए जबकि एक शख्स को गोली लगी। कुल आठ लोगों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
तांडव: जमकर चलाई गोलियां, सरिये और तलवार से किया हमला
2 of 6
पुलिस की कार्यशैली से नाराज लोगों ने संगम विहार थाने का घेराव किया। स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को दबोचकर पुलिस के हवाले भी कर दिया। घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे संगम विहार बी और सी ब्लॉक में हुई। लोग धूमधाम से जन्माष्टमी मनाने में जुटे थे। इसी बीच अचानक बी-ब्लॉक से बाइकों पर सवार बदमाश इलाके में घुस गए। इलाके में घुसते ही बदमाशों ने जो भी उनके सामने आया उस पर हमला कर दिया। सड़क पर खड़े ऑटो, कार और बाइकों को बदमाशों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तांडव: जमकर चलाई गोलियां, सरिये और तलवार से किया हमला
3 of 6
बदमाश चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे। उनका राजू भाई मर गया है और वह जन्माष्टमी की खुशियां मना रहे हैं। बदमाश लोगों से अपने-अपने घरों में जाने के लिए कह रहे थे। हवाई फायर करने के अलावा, बदमाशों ने रास्ते में मिलने वाले कई लोगों को चाकू मार दिया। इसके अलावा घरों व दुकानों से सामान निकालकर तोड़फोड़ की। हमले में प्रेमनाथ, सुभाष, अरविंद यादव व अशोक के चाकू लगे।
तांडव: जमकर चलाई गोलियां, सरिये और तलवार से किया हमला
4 of 6
वहीं, शंकर लाल के गोली लगी। इसके अलावा प्रेमकुमारी, कांता देवी, देव नारायण यादव हॉकी-डंडे के हमले से घायल हुए। हालांकि डंडा या ईंट लगने से घायल हुए लोगों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है। बदमाशों ने बच्चों, बूढ़ों महिलाओं तक को भी नहीं बख्शा। लोगों का कहना है कि करीब आधे घंटे बदमाशों ने बी और सी ब्लॉक में जमकर तांडव मचाया। बदमाश सभी कोे अपने-अपने घरों में न जाने पर गोली मारने की धमकी दे रहे थे। बदमाशों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि किसी ने भी बदमाशों से लोहा लेने का साहस नहीं किया। बदमाश लोगों को धमकी देकर वहां से चलते बने।
विज्ञापन
तांडव: जमकर चलाई गोलियां, सरिये और तलवार से किया हमला
5 of 6
स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि लोग घटना की जानकारी पुलिस को देते रहे। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। काफी देर बाद बाइक पर दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और वहां से खिसक गए। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लोगों के आरोप से इनकार कर रहे हैं।
तांडव: जमकर चलाई गोलियां, सरिये और तलवार से किया हमला
6 of 6
उनका कहना है कि खबर मिलते ही थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इधर, पुलिस की कार्यशैली से नाराज लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई। लोगों ने जमकर थाने के बाहर नारेबाजी की। काफी देर चले हंगामे के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जल्द बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया। हालांकि फरार होते समय एक युवक को कुछ अन्य लड़कों की मदद से दबोचकर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कासिम के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।