फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ससुर ने कर दिया था परिवार तबाह, एसआई संदीप ने अधिकारियों को संदेश भेजकर बयां किया अपना दर्द

Wed, 30 Sep 2020 09:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी एसआई और जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
उतरी दिल्ली के लाहौरी गेट थाने में तैनात एसआई संदीप दहिया ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया के अलावा अपने साथियों व अधिकारियों को लंबा संदेश भेजा। इसमें संदीप ने 18 प्वाइंट डालकर अपने दिल की बात बताई। संदीप लिखता है कि उसके मामले में लंबा चौड़ा गणित लगाने की जरूरत नहीं है। मेरा हंसता खेलता परिवार ससुर रणबीर ने बर्बाद कर दिया। वह बेहद लालची था, जिसने अपनी छह औलाद में से पांच का घर बर्बाद कर दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
लाल टीशर्ट में आरोपी एसआई - फोटो : अमर उजाला
मैने अपना घर बसाने का चार साल प्रयास किया, लेकिन पत्नी राजेश कुमारी ससुर के बहकावे में आ गई। उसने मेरी आधी सैलरी लेने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हुई। संदीप ने लिखा कि वह  परिवार में अकेला ही बेटा था, उसके परिजनों ने उसकी दूसरी शादी के प्रयास किए, वह इससे सहमत हो गया। इसके बाद नवंबर 2019 में उसके जीवन में उर्मिल चौधरी नामक महिला आई जो उसे पागलों की तरह प्यार करने लगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सब इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
वह उससे इतना प्यार करती थी कि उसने फिल्मों भी ऐसा प्यार नहीं देखा था। उर्मिल के लिए उसने सोशल मीडिया से अपना संपर्क तोड़ दिया। उसकी प्रेमिका को सोशल मीडिया पसंद नहीं थी। पत्नी ने जब तलाक देने से मना कर दिया तो उर्मिल ने चुपके से शादी करने की बात की। इस बात से उर्मिल के घरवाले नाराज हो गए। इससे उर्मिल चौधरी अपने दिमागी संतुलन खो बैठी। 
 

4 of 5
आरोपी सब इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
उसने उल्टी सीधी हरकतें जैसे उसके बैडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगवाकर अपने फोन से अटेच कर लिया। सारे दिन वह उसके साथ फोन पर ही रहती। यहां तक ड्यूटी के दौरान उससे वीडियो कॉल कर बातचीत करती रहती। इससे वह परेशान हो चुका था। वह अपनी ड्यूटी भी नहीं कर पा रहा था। यह सब उसके साथियों को पता था। संदीप ने बताया कि उसके फोन में उर्मिल का नंबर बालियान के नाम से सेव किया हुआ है, आगे संदीप फोन का पासवर्ड भी बताता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संदीप बताता है कि उर्मिल उस पर सोते-उठते, फोन पर बात करते हुए भी शक करती थी। यहां तक किसी से बात करना भी पसंद नहीं करती थी। वह यहां तक कहती थी कि शालीमार बाग उसके घर के पास की महिलाओं से उसके संबंध हैं, जबकि संदीप तीन ही परिवारों के जानने और उनको पूजनीय बता रहा था। आगे संदीप लिखता है कि पूरी वारदात में उसके माता-पिता और रिश्तेदारों का कोई हाथ नहीं है। संदीप ने आगे लिखा कि केस फाइलें, शिकायतें, सब उसके कमरे में हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें