फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के छात्र की मौत: नेल आर्ट का शौक पड़ा जिंदगी पर भारी, साथियों के मजाक ने खत्म कर दी जीने की उमंग

Sat, 26 Feb 2022 09:55 AM IST
शाहरुख खान कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 8
student commits suicide - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के सेक्टर 88 स्थित सोसायटी में 15वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाला छात्र के शौक उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गए। उसके दोस्त ये मानने को तैयार नहीं कि गौरव ( बदला हुआ नाम ) दुनिया में नहीं रहा। मृतक के साथ पढ़ने वाले छात्रों में उसे चिढ़ाते वालों के अलावा उसके दोस्त भी थे। मृतक की मां का कहना है कि गौरव दूसरों से अलग था। वह अपनी दुनिया अपने हिसाब से जीना चाहता था। वह नेल आर्ट जानता था। वह घर पर ही लड़कियों की आर्टिफिशियल ज्वेलरी के नए नए डिजाइन बनता था और खुद ही उन्हें पहन कर देखता था। उसे लड़कियों की तरह सजना संवारना अच्छा लगता था। उसके ये शौक जहां उसे ख़ुशी देते थे वहीं दूसरों के लिए ये मजाक का जरिया थे। मृतक की मां ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि उसके साथ पढ़ने वाले छात्र उसे गे कहते थे। उसके साथ छेड़छाड़ होती थी। 
विज्ञापन

2 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल से पहले स्कूल छोड़ चुके हैं चिढ़ाने वाले छात्र
पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि जिन छात्रों पर गौरव को परेशान करने का आरोप है वे कोरोना काल के पहले से ही स्कूल छोड़ चुके हैं। गौरव ने दूसरी कक्षा में डीपीएस में दाखिला लिया था तभी से वह यहां पढ़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
मृतक छात्र और उसका सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
साथ पढ़ने वाले छात्र बताते हैं कि वह स्कूल में लड़कियों की ज्वेलरी, नेल पोलिश और नेल आर्ट से जुडी चीजें लाता था। मां का कहना है कि छात्र स्कूल छोड़ने के बाद भी उनके बेटे का पीछा नहीं छोड़ रहे वे लगातार उसे चिढ़ाते थे।

4 of 8
मृत छात्र की मां - फोटो : अमर उजाला
मां की नौकरी जाने का सता रहा था डर
गौरव के साथ स्कूल में हुई प्रताड़ना का पहला मामला नहीं था। वह डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से ग्रसित था। उसका इलाज चल रहा था। कोरोना काल में स्कूल बंद होने के कारण उसकी हालत में सुधार हो रहा था। स्कूल खुलने के बाद से उसके साथ छेड़छाड़ दोबारा से शुरू हो गई। 23 तारीख को उसकी विज्ञान की परीक्षा थी। एक सवाल को पूछने के लिए उसने अपनी अध्यापिका की मदद लेनी चाही।
विज्ञापन

5 of 8
मृत छात्र की मां व परिजन - फोटो : अमर उजाला
मां ने शिकायत में लिखा है कि उन्हें और उनके बेटे को काफी प्रताडित किया गया। अध्यापिका ने धमकी दी कि वह उसे परीक्षा में फेल कर देगी और अगली कक्षा में नहीं जाने देगी। घर आकर गौरव ने मां से का था मेरी वजय से आपकी नौकरी चली जाएगी। ये हम दोनों को परेशान करते हैं।  
 
विज्ञापन

6 of 8
इसी सोसाइटी में रहता था गौरव - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डिस्कवरी सोसायटी की छत से बृहस्पतिवार रात एक दसवीं के छात्र ने कूदकर जान दे दी। छात्र ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने स्कूल प्रबंधन पर परेशान करने के आरोप और अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन

7 of 8
student commits suicide - फोटो : अमर उजाला
मृतक छात्र 16 वर्षीय गौरव (बदला हुआ नाम) डिस्कवरी सोसायटी में अपनी मां के साथ रहता था। वह डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद का छात्र था। उसकी मां इसी स्कूल में ललित कला की अध्यापिका है। मां ने शिकायत में कहा कि स्कूल के लडके उनके बेटे को गे बुलाते थे। उनके बेटे को कई साल परेशान किया जा रहा था। 

 
विज्ञापन

8 of 8
student commits suicide - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में उन्होने स्कूल प्रबंधन को ईमेल से शिकायत दी थी। आरोप है प्रबंधन ने इस पर कार्रवाई नहीं की। मौखिक रूप से भी उन्होंने कई बार प्रबंधन से इस बारे में बात की लेकिन कोई फर्क नही पडा। लगातार प्रताडना से गौरव डिप्रेशन में आ गया। दिल्ली से उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें