फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल किलर की कहानी: हत्या के बाद सबूतों को घर ले जाता था सिंहराज, तीसरी मंजिल पर एक बक्से में मिले चौंकाने वाले सामान

Fri, 25 Feb 2022 09:16 AM IST
शाहरुख खान कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 7
Serial killer Singhraj - फोटो : सोशल मीडिया
युवती व तीन नाबालिगों से दुष्कर्म, छेड़छाड़ व हत्या के आरोपी सीरियल किलर सिंहराज मामले में एसआईटी ने तीन चार्जशीट दाखिल कर दी हैं। अभी तक जांच उन केसों की पूरी हुई है जिसमें मृतका नाबालिग थी। पुराने केस होने के कारण पुलिस इनमें ज्यादा सबूत नहीं जुटा पाई। आरोपी सिंहराज हत्या करने के बाद बचने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाता था। वह घटना को अंजाम देने के बाद मृतका के शरीर में पहनी गई पहचान की चीजों को अलग कर देता था, ताकि शव पहचानने में मुश्किल हो। सभी मामलों में उसने जो पहचान की चीजें अलग की थी। वह आरोपी के पास से बरामद हो गई हैं। चार्जशीट में उन चीजों को पुलिस ने सबूत बनाया है। सभी चीजों की शिनाख्त मृतका के परिजनों ने कर ली है। गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाते समय भी उनका जिक्र है। ये आरोपी को दोषी करार कराने में अहम सबूत साबित होंगे।
विज्ञापन

2 of 7
सीरियल किलर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
हॉस्पिटल के पास चाय की रेहड़ी लगाने वाली किशोरी की हत्या मामले में पुलिस ने 55 पेज की चार्जशीट तैयार की है। इसमें 23 गवाह हैं। जिसमें मुख्य रूप से शिकायतकर्ता मृतका के पिता, जांच के दौरान नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार जयप्रकाश, पूरे मामले की वीडियो रिकार्डिंग करने वाले फोटोग्राफर, जांच टीम में शामिल अधिकारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Serial killer Singhraj - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी ने गले की चेन उतर ली थी। दूसरे केस में मृतका हॉस्पिटल में साफ सफाई का काम करने आती थी। हॉस्पिटल के दूसरे गार्ड को गवाह बनाया गया है। उसने मृतका को आरोपी के साथ बात करते देखा था।

4 of 7
Serial killer Singhraj - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी ने इसके पर्स को अपने पास रख लिया था। उसमें मृतका का फोटो भी लगा हुआ है। इस केस में 25 गवाह बनाए गए हैं। तीसरे मामले में करीब सवा सौ पेज की चार्जशीट है। मृतका साफ सफाई करने वाली किशोरी की सहेली थी।
विज्ञापन

5 of 7
सीरियल किलर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने हत्या के बाद उसकी घड़ी अपने पास रख ली थी। इस केस में मुख्य रूप से 27 गवाह हैं। मृतकाओं से जुड़ी पहचान की चीजों को आरोपी ने अपने घर की तीसरी मंजिल पर रखे एक बक्से में रख रखा था। सभी चीजों की पहचान परिजनों ने की है।
विज्ञापन

6 of 7
Serial killer Singhraj - फोटो : सोशल मीडिया
ये था मामला
31 दिसंबर साल 2021 को भूपानी निवासी एक युवती ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र से गायब हो गई थी। छह जनवरी को आरोपी सिंहराज ने युवती की नानी को फोन कर उसकी हत्या करने की बात बताई और बताया कि उसका शव आगरा नहर में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीरियल किलर गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की जिसमें उसने पूर्व में की तीन और हत्याओं के बारे में बताया। आरोपी फिलहाल नीमका जेल में बंद है। एसआईटी मामले की जांच में जुटी है। एक केस की चार्जशीट अभी दाखिल होना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें