फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा इश्क: पहले प्रेमिका की पीट-पीटकर ली जान...अब फैसला आने से पहले ही कोर्ट में उठाया ऐसा कदम, सभी हैरान

Sat, 12 Nov 2022 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 7
Girlfriend killer - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के मुजेसर इलाके में बुधवार रात प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी ने शुक्रवार को पेशी के दौरान अदालत की छठी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसे गंभीर रूप से घायलावस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी की पहचान मूल रूप से सेक्टर 23 निवासी महेंद्र (26) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। महेंद्र ने मुजेसर इलाके में बुधवार रात अपनी प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने उसे घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम शुक्रवार को आरोपी को गगनदीप गोयल ( ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास ) की अदालत में पेश करने लाई थी। पुलिस ने अदालत से आरोपी से पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड मांगी थी। 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पेशी के बाद पुलिस टीम अदालत के आदेश का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी कोर्ट रूम से पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाकर गैलरी की ओर भागा और लिफ्ट के पास आकर छठी मंजिल से छलांग लगा दी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
इसी कोर्ट में युवक ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
वह सीधा नीचे रैंप के पास लगी ग्रिल पर आकर गिरा। नीचे खड़े दो लोगों ने आरोपी के तुरंत उठाया और संभालने की कोशिश की। इस दौरान कोर्ट परिसर के सुरक्षा कर्मी व संजय कालोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

 

4 of 7
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने गंभीर हालत में आरोपी को सेक्टर आठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पर बुधवार रात एक 19 साल की युवती की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का आरोप था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतका रोशनी के भाई की शिकायत पर मुजेसर थाना में हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस विभाग की तरफ से मामले की न्यायिक जांच की अपील की गई है।

 
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
थाना मुजेसर प्रभारी इंस्पेक्टर कबूल सिंह ने बताया मूलरूप से गोरखपुर, यूपी निवासी रोशनी (19) यहां संजय कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रही थी। युवती सेक्टर 24 स्थित एक कंपनी में सहायक की नौकरी करती थी। बुधवार को वह नौकरी के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पंहुची थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
परिवार के लोगों ने उसकी खोज शुरू की। रोशनी का भाई किशन उसे ढूंढते हुए सोहना रोड की तरफ गया तो देखा वह घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी थी। किशन उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल में लेकर गया, यहां उसने दम तोड़ दिया था। किशन का दावा है कि रोशनी ने मरने से पहले अपने दोस्त महेंद्र का नाम लिया था कि वहीं उसे घायल कर फेंक गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें