फरीदाबाद सेक्टर सात के पार्क में मिले महिला के शव मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ना तो दूर, मृतका की पहचान तक नहीं कर पाई है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने क्राइम ब्रांच की पांच टीमें केस की जांच में लगा दी हैं। पुलिस ने इस मामले में हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है। महिला के शव से फिंगर प्रिंट लिए गए हैं, उनका आधार कार्ड के डाटा से मिलान किया जाएगा, ताकि महिला की पहचान हो सके। आसपास के जिलों में और राज्यों में महिला की फोटो भेजी गई है। दिल्ली से दो परिवार शव की शिनाख्त के लिए शुक्रवार तक पहुचेंगे।