फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में ऐसा क्या हो गया: मंदिर में प्रेम विवाह...फिर शादी के कुछ घंटों बाद अचानक हुआ कुछ ऐसा मच गई चीख पुकार

Sun, 31 Jul 2022 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
marriage - फोटो : iStock
फरीदाबाद में शादी के कुछ ही घंटों बाद सेक्टर-30 पुलिस लाइन स्थित सुरक्षा घर में एमबीए की छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। शुक्रवार को ही बल्लभगढ़ के गांव हीरापुर निवासी गायत्री ने पलवल के गांव औरंगाबाद के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। आर्य समाज मंदिर में शादी करने के बाद नवविवाहित जोड़े ने अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने उन्हें सुरक्षा घर भेज दिया। शुक्रवार शाम को गायत्री पति दिनेश के साथ सुरक्षा घर पहुंची। लेकिन शनिवार सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दोनों एक दूसरे को तीन वर्षों से जानते थे। सेक्टर-31 थाना प्रभारी वीरेंद्र खत्री ने बताया दिनेश पलवल के एक कॉलेज में एमबीए के छात्र है और गायत्री भी वहीं पढ़ती थी। शुक्रवार को गायत्री घर से परीक्षा देने निकली थी।
विज्ञापन

2 of 5
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिनेश और गायत्री ने परिवार को बिना बताए सेक्टर-11 आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। सुरक्षा घर में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग कमरे बने हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
शुक्रवार रात गायत्री और दिनेश अलग-अलग कमरे में सोए थे। गायत्री के साथ वाले कमरे में एक अन्य युवती भी रह रही थी। उनके साथ एक महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थी। 

 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सुबह महिला पुलिसकर्मी ने गायत्री का शव फंदे पर झूलता हुआ देखा और अधिकारियों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : iStock
पुलिस लाइन गेट के बाहर युवती के परिजनों ने कई घंटों तक हंगामा किया और पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें