ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डिस्कवरी सोसाइटी निवासी गौरव (बदला हुआ नाम) 24 फरवरी की रात सुसाइड करने से एक घंटे पहले सोसाइटी के दोस्तों के बीच बैठकर खूब रोया था। दोस्तों से उसने कहा था कि स्कूल में उसे तंग किया जाता है। छात्र हो या टीचर उसे कोई नहीं समझता। गौरव के सोसाइटी में 2-3 दोस्त थे जिनके साथ बैठकर अक्सर अपना दर्द साझा करता था। घटना वाले दिन 24 फरवरी को भी वह उन्हीं दोस्तों के साथ बैठा था। गौरव डीपीएस का छात्र था, उसी स्कूल में उसकी मां भी ललित कला की अध्यापिका है। उसे डिसलेक्सिया की बीमारी थी। आरोप है कि उसने अपनी प्रधानाध्यापिका से कुछ प्रश्न समझने के लिए मदद मांगी थी। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने यह कहते हुए डांट लगाई थी कि बीमारी का बहाना बनाकर फायदा उठा रहा है। इसके कारण गौरव इतना परेशान हो गया कि उसने 24 फरवरी की रात सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
2 of 6
मृत छात्र की मां व परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में बीपीटीपी थाना पुलिस ने प्रधानाध्यापिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले में एकेडमिक हेड ममता गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
15 मंजिल इमारत से कूदा छात्र
- फोटो : अमर उजाला
नोट बुक पर जिनका नाम लिखकर बयां करता था दर्द, उन छात्रों से भी होगी पूछताछ
आत्महत्या के मामले में बुधवार को पुलिस पूछताछ कर सकती है। पूछताछ में उन बच्चों को भी शामिल किया जाएगा जिनके नाम अपनी नोट बुक में लिखकर छात्र अपना दर्द बयां करता था। उनमें स्कूल की तीन छात्राएं भी शामिल हैं। बच्चे खुद को असहज न महसूस करें, इसके लिए सिविल ड्रेस में पुलिस बाल कल्याण समिति के सामने पूछताछ करेगी।
4 of 6
इसी सोसाइटी में रहता था गौरव
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों और प्रधानाचार्य से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। आत्महत्या करने से पहले छात्र ने सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें डीपीएस की सीनियर एकेडमिक हेड ममता गुप्ता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। नोट में कक्षा के छात्र-छात्राओं पर भी दुर्व्यवहार करने का आरोप था। मृतक छात्र की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ममता गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
मृत छात्र की मां
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की मां से की पूछताछ
मृतक छात्र के परिजन और सोसाइटी के लोग घटना के बाद से ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते आ रहे हैं। डिस्कवरी सोसाइटी पहुंचकर पुलिस ने मृतक की मां से भी पूछताछ की और उन्हें भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष न्याय दिलाएंगे।
सीसीटीवी फुटेज और हैंडराइटिंग की होगी जांच
डिस्कवरी सोसाइटी पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पेन ड्राइव में ली। वहीं मृतक छात्र की नोटबुक भी कब्जे में ली है। नोटबुक की हैंडराइटिंग का सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग से मिलान किया जाएगा। इसके लिए उसे फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।