फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad Murder: पुलिस ने मिट्टी को छानकर ढूंढे कारतूस के खोल, दोस्तों ने बदमाशों की गाड़ी पर बरसाए थे पत्थर

Fri, 22 Jul 2022 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 7
Faridabad Murder - फोटो : अमर उजाला
राहुल की हत्या मामले में पुलिस को घटनास्थल से सभी गोलियों के खोल नहीं मिले हैं। इस कारण पुलिस ने घटना के आसपास मिट्टी की खुदाई करवाई। इसके बाद मजदूरों द्वारा मिट्टी को छानकर खोल ढूंढे गए। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को खोल बरामद नहीं हो सके थे। राहुल के मामा हरेंद्र ने बताया कि वह एकलौटा बेटा था। उसकी दो बहने हैं, जिनकी शादी पलवल के गांव अवगवानपुर में हुई है। उनका कहना है कि राहुल की कभी किसी के साथ रंजिश नहीं थी। जानकारी के अनुसार, गाड़ी में बैठे बदमाशों ने गांव में पहुंचने के बाद राहुल के बारे में पूछा था। इसके बाद ग्रामीणों ने बताया कि राहुल सामने पेड़ के नीचे बैठा है। गाड़ी पेड़ के पास पहुंची। सफेद रंग की गाड़ी से तीन नकाबपोश बदमाश उतरे और राहुल पर तीनों ने अपनी-अपनी पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। राहुल के सिर और छाती में दो-दो गोली लगी। 
विज्ञापन

2 of 7
रेत में कारतूस ढंढती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गोली चलने के बाद दोनों दोस्त इधर-उधर भगने लगे। वहीं, पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि सुबह के समय वह अपने दोनों बच्चों को स्कूल भेजने के लिए नहला रही थी। तभी उसके घर के सामने एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और गोलियां चलनी शुरू हो गईं। इसके बाद पड़ोस के घर के बाहर बैठे व्यक्ति ने बोला छोरा मार दिया। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
रेत में कारतूस ढंढती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों ने बदमाशों की गाड़ी पर बरसाए थे पत्थर
सूत्रों ने बताया कि राहुल पर जब बदमाश गोलियां बरसा रहे थे, तब उसके साथ उसके दो दोस्त मौजूद थे। वारदात घर से मात्र 20 मीटर की दूरी पर हुई है। जब गोलियां चलाने के बाद कार में बैठकर बदमाश फरार हो रहे थे तो दोस्तों ने गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंकें, जोकि गाड़ी के शीशे पर लगे। लेकिन, शीशा नहीं टूटा। इसके बाद बदमाश तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर फरार हो गए। 

4 of 7
मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव छायंसा में गुरुवार सुबह घर से 20 मीटर दूर दोस्तों के साथ बैठे राहुल (24) नाम के युवकी नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। बदमाश सफेद रंग की कार में आए थे। दोस्तों ने बताया कि गाड़ी का नंबर यूपी का था।
विज्ञापन

5 of 7
अस्पताल में बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में पुलिस का कहना है कि रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। गांव छांयसा निवासी हरेंद्र ने बताया कि उसका भांजा राहुल सुबह दोस्त योगेश और ललित के साथ सैर करने गया था। इसके बाद वह दोस्तों के साथ नीम के पेड़ के नीचे बैठा था।
विज्ञापन

6 of 7
मृतक राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तभी एक सफेद रंग की गाड़ी आई। तीनों युवकों से पूछा गया कि तुम तीनों में से राहुल कौन है। जब राहुल ने बोला कि मै हूं... तब गाड़ी से तीन नकाबपोश बदमाश उतरे और राहुल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Faridabad Murder - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, जिस जगह पर वारदात हुई है, उससे करीब एक किमी की दूरी पर पेट्रोल पंप है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि गाड़ी के नंबर से बदमाशों को पकड़ा जा सके। जानकारी के अनुसार, राहुल की शादी करीब चार साल पहले वर्ष 2018 में रजनी के साथ हुई थी। दो बेटियां हैं। छोटी बेटी करीब एक साल की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें