फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव छायंसा में बृहस्पतिवार सुबह घर के पास दोस्तों के साथ बैठे राहुल (24) की नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। बदमाश सफेद रंग की कार में आए थे। दोस्तों ने बताया कि गाड़ी का नंबर यूपी का था। राहुल को तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। छायंसा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, इस बारे में पुलिस का कहना है कि रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। गांव छांयसा निवासी हरेंद्र ने बताया कि उसका भांजा राहुल सुबह दोस्त योगेश और ललित के साथ सैर करने गया था। इसके बाद वह दोस्तों के साथ नीम के पेड़ के नीचे बैठा था। तभी एक सफेद रंग की गाड़ी आई। तीनों युवकों से पूछा गया कि तुम तीनों में से राहुल कौन है। जब राहुल ने बोला कि मै हूं... तब गाड़ी से तीन नकाबपोश बदमाश उतरे और राहुल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
2 of 7
मृतक राहुल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
राहुल के सिर और छाती में दो-दो गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी के अंदर भी दो बदमाश बैठे थे। इसके बाद राहुल को उपचार के लिए सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
अस्पताल में बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, जिस जगह पर वारदात हुई है, उससे करीब एक किमी की दूरी पर पेट्रोल पंप है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि गाड़ी के नंबर से बदमाशों को पकड़ा जा सके। जानकारी के अनुसार, राहुल की शादी करीब चार साल पहले वर्ष 2018 में रजनी के साथ हुई थी। दो बेटियां हैं। छोटी बेटी करीब एक साल की है।
4 of 7
मौके पर जमा ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा की 4 टीमें कर रहीं जांच
अपराध शाखा की 4 टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। इसमें क्राइम ब्रांच सेक्टर-65, सेक्टर-56, डीएलएफ और ऊंचा गांव की टीम शामिल है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
5 of 7
रेत में कारतूस ढंढती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे माता-पिता
बताया जा रहा है कि राहुल की मां गायत्री और पिता राजकुमार बुधवार को बस से वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। सूचना मिलते ही दोनों पठानकोट से फरीदाबाद के लिए बृहस्पतिवार सुबह रवाना हो गए। राहुल के पिता राजकुमार की वर्कशॉप है और मां गायत्री छायंसा स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है।
विज्ञापन
6 of 7
रेत में कारतूस ढंढती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी से 31 मार्च को निकाला गया था राहुल
राहुल पहले सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में कार्य करता था। इसके बाद वह छायंसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में कोरोना के समय से कार्य करता था। 31 मार्च को उसको नौकरी से हटा दिया गया था। इसके बाद वह कहां कार्य कर रहा था, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इस केस की जांच थाने की टीम के साथ-साथ अपराध शाखा की 4 टीमें भी कर रही हैं। पोस्टमार्टम करवाने के बाद राहुल का शव परिजनों को सौंप दिया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जांच में अब तक सामने आया है कि रंजिश में युवक की हत्या हुई। - सुरेंद्र, एसएचओ