पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदपुरी टोल प्लाजा के समीप कैंटर ने तिपहिया (ऑटो) में टक्कर मार दी। हादसे में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चालक व तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में दो को जिला नागरिक अस्पताल तथा दो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल चालक को दिल्ली रेफर कर दिया गया। गदपुरी थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।