फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane Crash: जाने से पहले डॉ. खुशबू ने ब्रह्मधाम आसोतरा में किए थे दर्शन, लंदन में इंतजार करते रह गए पति

Sat, 14 Jun 2025 10:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

लंदन जाने से पहले डॉ. खुशबू ने ब्रह्मधाम आसोतरा में दर्शन किए थे। दर्शन करने के बाद वह अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थीं। हादसे की खबर से दोनों गांवों में लोग दुखी हैं। परिवार के अनुसार, एयरपोर्ट रवाना होने से पहले खुशबू की आंखों में आंसू थे। 
विज्ञापन
1 of 13
Ahmedabad plane crash - फोटो : ANI/सोशल मीडिया
बालोतरा के अराबा गांव की डॉ. खुशबू राजपुरोहित की शादी करीब 5 महीने पहले जोधपुर के खाराबेरा गांव के रहने वाले डॉ. विपुल के साथ हुई थी। उनके पति लंदन में सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं। डॉ. खुशबू अपने पति के पास जाने से पहले अपने मायके आई थीं। बताया जा रहा है कि उनका पासपोर्ट दो दिन पहले ही आया था।

लंदन जाने के लिए एयरपोर्ट जाने से पहले वह अपने परिवार के साथ राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा उपखंड मुख्यालय से 11 किमी जालोर रोड पर श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में दर्शन करने के लिए गईं थीं। 
 
विज्ञापन

2 of 13
पिता के साथ खुशबू की आखिरी तस्वीर, एयरपोर्ट पर पिता ने बेटी के साथ ली थी फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
यहां विश्व का द्वितीय सबसे बड़ा ब्रह्माजी का मंदिर है। जबकि ब्रह्माजी के संग सावित्री जी प्रतिष्ठित हैं। इस दृष्टि से यह विश्व का अद्वितीय मंदिर हैं। दर्शन करने के बाद वह अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थीं।

 
विज्ञापन

3 of 13
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI/PTI/सोशल मीडिया
हादसे की खबर से दोनों गांवों में लोग दुखी हैं। परिवार के अनुसार, एयरपोर्ट रवाना होने से पहले खुशबू की आंखों में आंसू थे। वह मां से लिपटकर रोई थीं। 

4 of 13
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
500 किलोमीटर दूर था अहमदाबाद एयरपोर्ट
डॉ. खुशबू के पिता मदन सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अभी कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। लंदन जाने के चलते वह अपने गांव आ गई थी। अराबा गांव से अहमदाबाद का एयरपोर्ट 500 किलोमीटर दूर था। इसलिए उनकी बेटी अपने घर से ही अपने पति के पास जा रही थी। उनके पति लंदन में उनका इंतजार कर रहा थे, लेकिन इससे पहले ही वह हादसे की शिकार हो गई।
 
विज्ञापन

5 of 13
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
कुछ ही मिनट बाद हादसे की सूचना मिली
खुशबू के पिता ने एयरपोर्ट पर बेटी को विदा करते हुए एक फोटो खिंचवाई। उस फोटो को व्हाट्सएप पर स्टेटस के तौर पर लगाया और उस पर लिखा आशीर्वाद खुशबू बेटा, गोइंग टू लंदन। जिसके बाद वह अपने चचेरे भाई के साथ वापस घर के लिए रवाना हो गए। लेकिन उनको क्या पता था कि कुछ ही मिनट के बाद उनको इस हादसे की सूचना मिलेगी।
 
विज्ञापन

6 of 13
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
फरीदाबाद में पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा
फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में 25 मई 2011 में एयर एम्बुलेंस गिर गई थी। उस दिन रात साढ़े 10 बजे के करीब तेज आंधी चल रही थी। सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। कुछ अपने घरों की छत पर टहल रहे थे। तभी तेज आवाज करता हुआ एक हवाई जहाज सीधा आकर कॉलोनी के एक घर की छत पर गिर गया।
विज्ञापन

7 of 13
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
लोग कुछ समझ पाते इससे पहले उसमें आग लग गई। इस हादसे में उसमें सवार सात लोगों और घर की छत पर सो रहीं तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। इन 10 मौतों ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया था। जिस घर पर एयर एम्बुलेंस गिरी थी, उसमें केवल दीपक सहरावत और उनके भांजे यश इस वक्त जिंदा हैं।

8 of 13
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
छात्रावास की छत से मिला ब्लैक बॉक्स खोलेगा हादसे का राज
एअर इंडिया की उड़ान एआई 171 के मलबे से उसका ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने बताया कि डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की छत पर मलबे के नीचे दबा मिला। विमान का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर भी बरामद हो गया है। इनकी फोरेंसिक जांच और डाटा के विश्लेषण से हादसे की सही वजह पता चल पाएगी। 

 

9 of 13
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
अहमदाबाद पुलिस ने मामले में दुर्घटना से आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया और बाद में अहमदाबाद सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। अमेरिका की संघीय एजेंसी, नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी ब्यूरो ने जांच में भारत की मदद के लिए शुक्रवार को एक टीम भेजी है। 

 

10 of 13
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
वहीं, ब्रिटेन की ओर से भी एएआईबी की टीम जांच में मदद के लिए भारत आई है। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह पहले सरदार वल्लभभाई पटेल हवाईअड्डे, फिर सीधे हादसे वाली जगह पर पहुंचे। उन्होंने करीब बीस मिनट बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया, जहां यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। 

 

11 of 13
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने पीएम मोदी को हादसे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पीएम मोदी ने हवाईअड्डे के करीब गुजसेल के दफ्तर में विमानन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की, जहां उन्हें हादसे के तकनीकी पहलुओं के बारे में बताया गया।

 

12 of 13
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री सिविल अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने विमान के जीवित बचे इकलौते यात्री विश्वास कुमार रमेश से बात की। पीएम मोदी ने घायल हुए हॉस्टल के मेडिकल छात्रों व नागरिकों से भी मुलाकात की। अस्पताल में 25 घायलों का इलाज चल रहा है। पीएम मोदी ने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और पुख्ता इलाज के निर्देश दिए। 

 
विज्ञापन

13 of 13
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें भी ढांढ़स बंधाया। गौरतलब है कि लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान बृहस्पतिवार दोपहर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिर गई थी। इसमें विमान सवार 229 यात्रियों व 12 चालक दल के सदस्यों समेत कुल 265 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे।

यह भी पढ़ें: Plane Crash: लंदन के लिए विदा करने से पहले बेटी के साथ ली फोटो...लगाया था स्टेटस; खुशबू के लिए लिखी थी ये लाइन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें