जलापूर्ति रोके जाने को लेकर फरीदाबाद आदर्श कॉलोनी की महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया और एसजीएम नगर के डिवाइडिंग रोड पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप था कि डिवाइडिंग रोड से आदर्श कॉलोनी की ओर जाने वाली पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर नगर निगम पानी की आपूर्ति रोकना चाहता है। ऐसे में गर्मी के दिनों में उनकी कॉलोनी में पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। कॉलोनी में पानी की आपूर्ति इसी पाइप लाइन से होती है।