फरीदाबाद के सेक्टर-86 के ओमेक्स टावर में रहने वाले समर्थ कपूर ने अपने नाम को सार्थक कर दिया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) की राज्य प्रवेश परीक्षा में टॉप कर जिले, प्रदेश और स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
ये है फरीदाबाद का वो लाल जिसने यूपी में बजाया डंका
2 of 5
इस परीक्षा में उन्होंने 600 में से 556 अंक प्राप्त किए हैं। समर्थ गाजियाबाद के शास्त्री नगर के मूल निवासी हैं। वे पिछले चार साल से सेक्टर-86 स्थित जेनेक्स टावर में रह रहे हैं। उनके पिता अनिल इंजीनियर है और माता चारू गृहिणी हैं। वे अपनी कामयाबी का श्रेय मां को देते हैं। उनका कहना है कि जब वह हताश होते या एग्जाम में नंबर कम आते तो उनकी मां ही उन्हें प्रोत्साहित करतीं।
विज्ञापन
ये है फरीदाबाद का वो लाल जिसने यूपी में बजाया डंका
3 of 5
मां प्रेरणा बनकर हमेशा साथ रहती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पापा, भाई, स्कूल, कोचिंग क्लास के अध्यापकों को भी इसके लिए श्रेय दिया। अनिल हते हैं कि उनके बेटे की कामयाबी उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। समर्थ ने सेक्टर-17 के एमवीएन स्कूल से 12वीं नॉनमेडिकल से की। वे सेक्टर-15 के फिटजी से यह कोचिंग ले रहे थे। वे दिन में तीन से चार घंटे पढ़ाई करते।
ये है फरीदाबाद का वो लाल जिसने यूपी में बजाया डंका
4 of 5
वे कहते हैं कि किसी भी टेस्ट को पास करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। इन्हें उम्मीद थी कि पेपर में अच्छी रैंक आएगी, लेकिन टॉप होगा, इसके बारे में नहीं सोचा। वे आगे विज्ञान पर शोध करना चाहते हैं।
ये है फरीदाबाद का वो लाल जिसने यूपी में बजाया डंका
5 of 5
उधर, यूपी-एसईई में टॉप करने की खबर समर्थ के पापा ने ऑफिस से घर पर फोन करके दी तो पूरे ओमेक्स टावर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ओमेक्स हाइट्स आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बच्चे की इस कामयाबी का जश्न माया। इस मौके पर प्रधान निधी जैन, कोषाध्यक्ष कैम राय, संजय विश्वास, जितेंद्र, साबिरा शेख, गर्गी आदि ने समर्थ को बधाई दी।