फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसाः चेहरा पहचानने वाले साफ्टवेयर ने 1100 उपद्रवियों को पहचाना, यूपी से आए थे 300 दंगाई

Thu, 12 Mar 2020 10:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-हिंसा में 300 यूपी के, 20 लाख लोगों के डीएल, वोटर आईडी व अन्य दस्तावेज से पुलिस ने पहचाना चेहरा
-हिंसाग्रस्त 12 थाना क्षेत्रों में पुलिस ने की पड़ताल
विज्ञापन
1 of 5
Delhi Violence- Facial Recognisation system - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने बीस लाख संदिग्ध लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आई कार्ड समेत अन्य सरकारी दस्तावेज की जांच की। इसके बाद पुलिस ने इन सभी दस्तावेज को चेहरा पहचाने वाले साफ्टवेयर के साथ मिलाना शुरू किया तो 1100 उपद्रवियों की पहचान हुई। ये दंगाई हिंसा के दौरान कहीं सीसीटीवी में तो कहीं किसी के वीडियो में कैद हो गए थे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
कई जगह उपद्रवियों ने अपने चेहरों को कपड़ों या हेलमेट से ढकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी की मदद से करीब 1100 उपद्रवियों की पहचान की। इनमें से 300 लोगों की पहचान यूपी के निवासी के तौर पर हुई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन

3 of 5
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जिले में हुई हिंसा मामले में अब तक 712 मुकदमे दर्ज कर करीब 215 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि हिंसा अचानक नहीं हुई बल्कि इसकी साजिश पहले से रची गई थी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पास फेस रिकग्निशन सिस्टम के तहत दो लाख से अधिक लोगों का डाटा मौजूद है। इसके तहत यदि कोई आपराधिक प्रवृत्ति का शख्स हिंसा में शामिल हैं तो वीडियो, सीसीटीवी फुटेज या फोटो की मदद से उसकी पहचान हो जाएगी। 

4 of 5
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
लेकिन जिले के हालात को देखते हुए फेस रिकग्निशन सिस्टम से आरोपियों की पहचान मुमकिन नहीं थी। पुलिस ने इसको संभव बनाने के लिए संवेदनशील 12 थाना क्षेत्रों के 61 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 20 लाख लोगों का डाटा जुटाया। इसके तहत लोगों के डीएल, वोटर आईडी व अन्य सरकारी दस्तावेज को खंगाला गया। इन दस्तावेज पर अंकित फोटो को हिंसा के वीडियो, सीसीटीवी व मिले फोटो से मिलान करवाया गया। इसके आधार पर पुलिस ने करीब 1100 लोगों की पहचान कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली हिंसा - फोटो : अमर उजाला
लोनी व आसपास के इलाके से आए 300 उपद्रवी
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि करीब 300 लोग दिल्ली की सीमा से सटे लोनी व उसके आसपास के इलाकों से आए थे। पुलिस पड़ोसी राज्य से बैठक कर उन लोगों की भी पहचान के प्रयास कर रही है। दिल्ली पुलिस के पास मौजूद वीडियो, सीसीटीवी फुटेज व फोटो को पड़ोसी राज्य की पुलिस से शेयर किए जा रहे हैं। उनके डोजियर से मिलान कर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें