फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना की वजह से टले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो कार्यक्रम

Thu, 12 Mar 2020 09:02 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
कोराना वायरस के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इस माह के अंत में प्रस्तावित दो कार्यक्रम टाल दिए गए हैं। अब इविवि प्रशासन से अगला दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें से एक कार्यक्रम विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग और दूसरा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) में प्रस्तावित था।
विज्ञापन

2 of 4
allahabad university - फोटो : प्रयागराज
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जो भी सुझाव दिए गए हैं, उन पर गंभीरता से अमल किया जाए।
विज्ञापन

3 of 4
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay
इसी में एक उपाय यह भी है कि ऐसे किसी आयोजन से बचा जाए, जहां भीड़ इकट्ठा होनी हो। इविवि के शिक्षाशास्त्र विभाग में 30 मार्च को एनसीटीई सिल्वर जुबली सेमिनार का आयोजन प्रस्तावित है, लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर अब यह कार्यक्रम टाल दिया गया है। कार्यक्रम की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
उधर, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में इस माह के अंत में वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है, लेकिन वहां भी कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर कार्यक्रम टाल दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने भी कोरोना वायरस के मद्देनजर विश्वविद्यालय की ताईक्वाडो टीम को पटियाला में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में जाने से रोक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें