एमिटी एजुकेशन रिर्सोस सेंटर एंव एमिटी इंटरनेशनल स्कूल समूह द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय एमिटी अंर्तराष्ट्रीय मॉडल यूनाईटेड नेशन 2017 का समापन हो गया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल्स की चेयरपरसन डॉ अमिता चौहान, एमिटी विश्ववविद्यालय राजस्थान के चांसलर डा असीम चौहान, एमिटी एजुकेषन रिर्सोस सेंटर की निदेशिका डॉ ज्योती अरोरा, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल साकेत की प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या भाटिया ने प्रतिभागीयों को पुरस्कृत किया और सर्टिफिकेट प्रदान किये।
विज्ञापन
2 of 4
amity
- फोटो : लाल सिंह
एमिटी अंर्तराष्ट्रीय मॉडल यूनाईटेड नेशन 2017 में लगभग 390 छात्रों नेदेश के विभिन्न विद्यालयों एंव 42 विदेशी छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में यूक्रेन प्रतिनिधिमंडल को प्रथम बेस्ट डेलीगेट का पुरस्कार, यूएस तिनिधिमंडल को द्वितीय बेस्ट डेलीगेट एंव जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल को तृतीय बेस्ट डेलीगेट का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कमेटियों में देशों एवं राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों को अच्छे प्रर्दशन के लिए अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
3 of 4
amity
- फोटो : लाल सिंह
बीबीसी के साउथ एथिया ब्यूरो चीफ केट पीट्रस ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विष्व के कई देषों से आयेआप जैसे युवा छात्रों को कार्यक्रम मे देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह कार्यक्रम आपको प्रतिनिधित्व करने वाले देश की समस्यओं सहित अन्य जानकारी प्राप्त करने एवं आपके अंदर साथ मिलकर बैठने एंव विश्व समस्याओं के हल खोजने के अभ्यास को भी विकसित करेगा।
यह एक अवसर है जो आपको भविष्य मे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार होने का मौका प्रदान कर रहा है। भारत में भी विकास के नये अवसर उपलब्ध है जिनका आप लाभ उठा सकते है। देशी एंव विदेशी छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में नीदरलैंड के छात्रों द्वारा समूह गायन, जर्मनी के छात्रों द्वारा समूह नृत्य, यूएयए की छात्रा एना द्वारा भारतीय सांस्कृति नृत्य, तमिलनाडू के स्कूल से आयी छात्रों द्वारा लोकनृत्य, यूएस छात्रों के समूह द्वारा समूह गीत एंव एमिटी इंटरनेषनल पुष्प विहार की छात्राओं द्वारा लोकनृत्य सहित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।