फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है खेल : डॉ. महेश

Sat, 18 Nov 2017 10:06 PM IST
लाल सिंड/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
noida stadium - फोटो : लाल सिंह
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने शनिवार को नोएडा स्टेडियम में आयोजित एचसीएल फाउंडेशन की पहली नेशनल स्पोर्ट्स मीट 'स्पोर्ट्स फॉर चेंज' में भाग लेने वाले 350 बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

2 of 4
noida stadium - फोटो : लाल सिंह
उन्होंने बच्चों को कंपनी के पॉवर ऑफ वन अभियान के तहत स्कॉलरशिप भी प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने किया। चेन्नई, मदुरई, बंगलूरू और हैदराबाद के 150 से अधिक बच्चों ने इस मीट में हिस्सा लिया। कुल 53 स्कूलों, 24 गुरुकुल और चार एनजीओ से बच्चे आए थे।
विज्ञापन

3 of 4
noida stadium - फोटो : लाल सिंह
इस दौरान बच्चों को सम्मानित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे खेल के क्षेत्र में जोश और महत्वाकांक्षा से भरे इन बच्चों को आगे बढ़ता देखकर बहुत खुशी हो रही है। बच्चों के विकास के लिए खेल आधारभूत स्तंभ का काम करता है और मैं एचसीएल को बधाई देता हूं कि उन्होंने खेल के महत्व को जाना। बच्चों में खेल भावना विकसित करने की कोशिश अच्छी बात है।
विज्ञापन

4 of 4
noida stadium - फोटो : लाल सिंह
​नोएडा स्टेडियम में आयोजित स्पोर्ट्स मीट में साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने 100, 200, 400 और 1500 मीटर रिले रेस, खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल, बैडमिंटन, चेस और कैरम आदि खेलों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर एचसीएल फाउंडेशन की हेड निधि पुंधीर, महानगर भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा और सांसद प्रतिनिधि संजय बाली समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें