झंडेवालान स्थित हनुमान मंदिर के चौराहे पर यातायात जाम के मामले में हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद सरकारी विभाग हरकत में आने लगे हैं। डीडीए एवं अन्य विभागों के अधिकारी बृहस्पतिवार को मंदिर के आसपास अतिक्रमण हटाने पहुंचे। वहां कई घंटे तक बुलडोजर चलाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
hanuman statue
- फोटो : अमर उजाला
डीडीए एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बृहस्पतिवार की दोपहर दल बल के साथ झंडेवालान स्थित हनुमान मंदिर के चौराहे के आसपास अतिक्रमण हटाने पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
hanuman statue
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने मंदिर के किसी भी हिस्से को नहीं छुआ, लेकिन मंदिर के पीछे अतिक्रमण हटाया। यहां अवैध तौर पर बनीं दुकानें एवं गैरेज के आसपास बनी झुग्गियों को हटा दिया गया।
4 of 5
hanuman statue
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लोगों ने तोड़फोड़ नहीं करने का आग्रह किया, लेकिन डीडीए अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनीं और पुलिस ने उन्हें भगा दिया। डीडीए के अनुसार यहां आने वाले दिनों भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों हाई कोर्ट ने झंडेवालान स्थित हनुमान मंदिर के चौराहे पर यातायात जाम रहने पर चिंता व्यक्त की थी। इसके अलावा उन्होंने 108 फुट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति एयरलिफ्ट करने का भी सुझाव दिया था। इसके चलते डीडीए ने यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है।