प्रद्युम्न हत्याकांड में गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गया कंडक्टर अशोक कुमार 75 दिन बाद जेल से छूटकर बुधवार (22 नवंबर) शाम अपने घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब हो गई है।
विज्ञापन
2 of 6
ryan school
- फोटो : पवन कुमार सेठी
अमर उजाला के पत्रकार आज जब अशोक के घर उससे मिलने पहुंचे तो पता चला कि सुबह से ही उसे तेज बुखार है। सुबह तो उसे 104 डिग्री तक बुखार था।
विज्ञापन
3 of 6
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
तबीयत खराब होने पर उसके परिजन घबरा गए और घर पर ही डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने जांच के बाद कहा है कि अशोक की तबीयत ठीक होने का 8 घंटे तक इंतजार करें।
4 of 6
ryan school
- फोटो : पवन कुमार सेठी
डॉक्टर ने ये भी कहा कि अगर 8 घंटे बाद भी तबीयत ठीक नहीं होती है तो अशोक को अस्पताल में भर्ती कराना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 6
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
घरवालों का कहना है कि पुलिसवालों ने जिस तरह अशोक की बेरहमी से पिटाई की है उसका दर्द अब तक गया नहीं है। यही कारण है कि उसकी तबीयत खराब हो गई है।
बता दें कि इससे पहले कल घर पहुंचने के बाद अशोक ने बताया था कि पुलिसवालों ने उसे नर्क की यातना देकर जुर्म कबूल करवाया। उसे उसके बच्चों की भी कसम दी गई थी।