नोएडा सेक्टर-49 थाना अंतर्गत होशियारपुर टी प्वाइंट पर मंगलवार सुबह बस की टक्कर से बाइक सवार 8वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। वह पिता और भाई के साथ स्कूल जा रही थी। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने टी पाइंट पर शव रखकर जाम लगाया। एसपी सिटी ने लोगों को चालक के जल्दी पकड़े जाने का भरोसा दिलाया। (सभी फोटो: भव्य नरेश/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
तस्वीरें: छात्रा की मौत पर सड़क पर रखी लाश, हंगामा
2 of 10
होशियारपुर गांव निवासी वीरपाल की बेटी नेहा (15) सेक्टर- 50 के नीलगिरी हिल्स पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। वह सुबह करीब साढ़े सात बजे पिता और भाई तुषार (8) के साथ बाइक पर बैठकर स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन
तस्वीरें: छात्रा की मौत पर सड़क पर रखी लाश, हंगामा
3 of 10
बाइक वीरपाल चला रहे थे। उनका डेयरी और प्रॉपर्टी का कारोबार है। टी प्वाइंट के पास सर्विस रोड से सिटी सेंटर की तरफ जाने वाली रोड पर आने के दौरान ही पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
तस्वीरें: छात्रा की मौत पर सड़क पर रखी लाश, हंगामा
4 of 10
टक्कर लगने से बाइक जमीन पर गिर पड़ी, जबकि नेहा बस के नीचे आ गई। उसके सिर के ऊपर से बस का टायर उतर गया। स्थानीय लोगों ने शव को टी प्वाइंट पर ही रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां अतिक्रमण किया गया है जिससे सड़क संकरी हो गई। इस वजह से हादसा हुआ। हंगामा शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
तस्वीरें: छात्रा की मौत पर सड़क पर रखी लाश, हंगामा
5 of 10
शाम को छात्रा का अंतिम संस्कार किया। उधर, लोगों का कहना है कि जिस बस ने बाइक में टक्कर मारी वह स्कूल बस थी। हालांकि बस की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
तस्वीरें: छात्रा की मौत पर सड़क पर रखी लाश, हंगामा
6 of 10
छात्रा के मुताबिक बस की गति काफी तेज थी। बस की टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई और नेहा बस की चपेट में आ गई। टायर उसके ऊपर चढ़ गया। जब तक हम कुछ समझ पाते उससे पहले ही चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: छात्रा की मौत पर सड़क पर रखी लाश, हंगामा
7 of 10
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-49 थाने में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आसपास के दुकानों और बैंकों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। उसके आधार पर बस की पहचान कर ली जाएगी।
तस्वीरें: छात्रा की मौत पर सड़क पर रखी लाश, हंगामा
8 of 10
होशियारपुर टी प्वाइंट के पास छात्रा की जान चली गई। वहां लोगों ने करीब 3 घंटे तक जाम लगाए रखा। एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद लोगों ने एसपी सिटी के सामने शर्त रखी कि यहां से अतिक्रमण को हटाया जाए।
तस्वीरें: छात्रा की मौत पर सड़क पर रखी लाश, हंगामा
9 of 10
लोगों का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से सर्विस रोड से लेकर बाहर तक अतिक्रमण कर लोग दुकानें लगाते हैं। साथ ही ठेले आदि लगे होने की वजह से सड़क संकरी हो जाती है।
तस्वीरें: छात्रा की मौत पर सड़क पर रखी लाश, हंगामा
10 of 10
एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने फोर्स के साथ मिलकर चार से पांच घंटे में अतिक्रमण हटवाया। लोगों को भरोसा दिलाया कि आगे से यहां पर अतिक्रमण नहीं लगेगा। एसपी सिटी का कहना है कि अतिक्रमण हटा दिया है। दोबारा अगर किसी ने अतिक्रमण किया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।