फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद 2021: मस्जिदों में नहीं लोग घरों में पढ़ रहे नमाज, जामा मस्जिद के बाहर भारी पुलिसबल तैनात, देखें तस्वीरें

Fri, 14 May 2021 10:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
eid 2021 - फोटो : एएनआई
कोरोना महामारी जब से भारत में आई है, इसने हर त्योहार को अपनी जद में ले लिया है। इसके आने के बाद से क्या मंदिर क्या मस्जिद, क्या गुरुद्वारा क्या चर्च सब सूने पड़े हैं। आज पूरे देश में ईद मनाई जा रही है इस मौके पर कोरोना काल से पहले देशभर समेत दिल्ली के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों नमाजियों की भीड़ होती थी। एक अलग ही नजारा ईद की सुबह हर ओर दिखाई देता था।

बच्चों में उत्साह और बड़ों में एक माह के रोजे के बाद आए पर्व की खुशी देखते ही बनती थी। लेकिन साल 2020 में जबसे कोरोना ने भारत में कदम रखा है, ईद की तस्वीर ही बिल्कुल बदल गई है। अब यहां ईद के दिन न तो मस्जिदों में भीड़ होती है न ईदगाहों में इबादतमंद जुटते हैं। इसकी जगह अब सुरक्षा बलों ने ले ली है। लोग अब अपने-अपने घरों में ही नमाज पढ़ रहे हैं। देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जामा मस्जिद के बाहर का नजारा - फोटो : एएनआई
जामा मस्जिद के बाहर और आसपास के इलाके में सुबह से भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस अधिकारी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो घरों में ही नमाज पढ़ें बाहर न निकलें। उनका कहना है कि कोरोना महामारी को देखते हुए थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
घर पर नमाज पढ़ते हुए मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : एएनआई
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ईद पर अपने घर पर नमाज अदा की। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'सभी की सेहत और सलामती की दुआओं के साथ ईद की शुभकामनाएं। हमें प्रिकॉशन, प्रिवेंशन और प्रेयर के जरिए ही इस महामारी से भारत और पूरी दुनिया की इंसानियत को निजात दिलानी है।

4 of 5
फतेहपुरी मस्जिद - फोटो : एएनआई
सिर्फ जामा मस्जिद ही नहीं दिल्ली के फतेेहपुरी मस्जिद का भी यही हाल रहा। यहां भी मस्जिद बंद है और मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात हैं। पुलिसवाले लगातार अपील कर रहे हैं कि लोग अपने घरों में रहकर ही नमाज अदा करें और कोरोना महामारी को रोकने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईद के दिन जामा मस्जिद इलाके में तैनात सुरक्षा बल - फोटो : एएनआई
ईद से कुछ दिन पहले ही जामा मस्जिद के शाही इमाम ने भी लोगों से घर में रहकर ईद की नमाज पढ़ने की अपील की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें