फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद 2022: दो साल बाद लौटी मस्जिदों-ईदगाहों में रौनक, पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है त्योहार, देखें तस्वीरें

Tue, 03 May 2022 09:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ईद 2022 - फोटो : भूपिंदर सिंह
विश्वभर में फैली कोरोना महामारी के चलते बीते दो साल से जिस तरह से प्रतिबंधों के बीच ईद का त्योहार मनाया जा रहा था उसके बाद इस साल वैसा माहौल नहीं है। एक बार फिर लोग पहले की तरह पूरे हर्षोल्लास से ईद का त्योहार मना रहे हैं। मंगलवार सुबह पूरे देश समेत दिल्ली-एनसीआर में मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाजियों की भीड़ और उनका उत्साह बताता है कि इस बार की ईद उनके लिए कितनी खास है। सुबह से ही नमाजी ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। बच्चे-बूढ़े-जवान हर उम्र के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारक दी।
विज्ञापन

2 of 5
ईद 2022 - फोटो : भूपिंदर सिंह
बच्चों के चेहरे भी सुबह से ही खिले नजर आए। त्योहार के मौके पर उनके चेहरा की खुशी देखने लायक रही।
विज्ञापन

3 of 5
ईद 2022 - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली की जामा मस्जिद पर नमाजियों की ऐसी भीड़ पूरे दो साल बाद देखने को मिली। वरना बीते दो सालों से तो कोरोना प्रतिबंधों के चलते सीमित संख्या में ही लोग यहां आते थे।

4 of 5
ईद 2022 - फोटो : भूपिंदर सिंह
अलग-अलग मस्जिदों में लोग नमाज अदा कर रहे हैं, साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। अब लोग सेवइयां बांटकर और खाकर खुशियां मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईद 2022 - फोटो : भूपिंदर सिंह
पूरे एक महीने के रोजे के बाद आने वाला ये त्योहार मुस्लिमों के लिए बेहद खास होता है। आज के दिन को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन मीठी सेवईयां बनती और खाई जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें