आज दिल्ली बिजवासन स्थित मीसा भारती के फार्म हाउस को ईडी ने अटैच किया है। हालांकि दिल्ली में उनकी सिर्फ यही नहीं और भी कई करोड़ों की प्रॉपर्टी है। ईडी का मानना है कि 800 करोड़ रुपयों के काले धन को फर्जी कंपनियां (शैल कंपनी)बनाकर व्हाइट मनी में बदल गया है। इन्हीं पैसों से दिल्ली में मीसा भारती और उनके पति के नाम तीन प्रॉपर्टी खरीदी गई जिनकी कीमत करोड़ो में है। हम आपको बता रहे हैं दिल्ली में मीसा भारती और उनके पति की उन प्रॉपर्टी के बारे में जो खरीदे तो गए कौड़ियों के दाम पर लेकिन उनकी असल कीमत कई करोड़ है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
misa bharti
जिस प्रॉपर्टी को लेकर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के जाल में लालू की बेटी और दामाद फंसे हैं उनकी कीमत के बारे में जानकर आप चौंक सकते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में जहां आम आदमी के लिए एक फ्लैट बनाना भी मुश्किल होता है वहीं,लालू की बेटी और दामाद के इस शहर में कई आलीशन कोठियां हैं जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। आइए जानते हैं दिल्ली में इनकी बेनामी संपत्ति के बारे में...
विज्ञापन
3 of 6
misa bharti property
पहली प्रॉपर्टी:
दिल्ली में इनकी पहली प्रापर्टी बिजवासन इलाके में है जिसके मालिक शैलेश व मीशा भारती बताए जाते हैं।
ये है पता: फॉर्म नंबर 26 पालम फार्म बिजवासन दिल्ली।
बेनामीदार: मिशेल पैकर्स
बेनिफिशयल ऑनर: मिसा भारती और शैलेश
कागजी कीमत: 1.41 करोड़ रुपये
बाजार कीमत: 40 करोड़ रुपये
4 of 6
misa bharti property
दूसरी प्रॉपर्टी:
दिल्ली में दूसरी प्रापर्टी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में है जिसके मालिक तेजस्वी, चंदा और रागिनी यादव बताए जाते हैं।
ये है पता: डी-1088, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी,दिल्ली।
बेनामीदार: एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
बेनिफिशयल ऑनर:तेजस्वी, चंदा और रागिनी यादव
कागजी कीमत: 5 करोड़ रुपये
बाजार कीमत: 40 करोड़ रुपये
विज्ञापन
5 of 6
misa bharti property
तीसरी प्रॉपर्टी:
दिल्ली में तीसरी प्रापर्टी दानापुर बिहार में दिखाई गई है लेकिन उसका पता दिल्ली का न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी है। इसके मालिक तेजस्वी और राबड़ी देवी बताए जाते हैं।
ये है पता: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी,दिल्ली।
बेनामीदार: डिलाइट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड
बेनिफिशयल ऑनर:तेजस्वी और राबड़ी देवी
कागजी कीमत: 1.9 करोड़ रुपये
बाजार कीमत: 60 करोड़ रुपये
चौथी प्रॉपर्टी:
चौथी प्रापर्टी वैसे तो फुलवारी शरीफ पटना में है। इसके मालिक तेजस्वी और राबड़ी देवी बताए जाते हैं।
बेनामीदार: एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दिल्ली।
बेनिफिशयल ऑनर:तेजस्वी और राबड़ी देवी
कागजी कीमत: ----
बाजार कीमत: ----
इन चारों प्रॉपर्टी की कीमत कागजों पर 9.32 करोड़ बताई गई है जबकि इन संपत्तियों का असल बाजार भाव लगभग 170 से 180 करोड़ रूपये है।