दिल्ली के आर के पुरम के सेक्टर-7 में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां पर अचानक जमीन धंस गई और देखते-देखते कई फुट गहरा खड्ढा हो गया। उसमें वहां खड़ी दो मोटरसाइकिल व कुत्ता गिर गया। घटना के समय आसपास लोग नहीं थे नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
2 of 5
आरके पुरम में धंसी जमीन
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर दमकल विभाग, पुलिस व डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें पहुंच गई थीं। पुलिस ने तुरंत मोटरसाइकिल व कुत्ते को बाहर निकाला। पुलिस ने बाद में गड्ढे को भरवा दिया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन
3 of 5
आरके पुरम में धंसी जमीन
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये हादसा दोपहर करीब एक बजे सेक्टर-7 आरके पुरम में हुआ। यहां पर जमीन अचानक धंस गई। जमीन के धंसने से करीब 10 फीट गहर खड्ढा हो गया था। इसमें वहां खड़ी दो मोटरसाइकिल व कुत्ता गिर गया।
4 of 5
आरके पुरम में धंसी जमीन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे वाली जगह पर एक दिन पहले दिल्ली जल बोर्ड ने सीवर पाइप लाइन का काम किया था। उसी जगह पर जमीन धंसी है। बाद में इस गड्ढे को भरवा दिया गया। पुलिस अधिकारी इसे दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही बता रहे हैं।
स्थानीय निवासी और प्रत्यक्षदर्शी बबलू देव ने बताया कि दोपहर 1 बजे के आसपास से हादसा हुआ है। यहां पिछले कुछ समय से जल बोर्ड का काम चल रहा था। लेकिन उन्होंने काम पूरा नहीं किया था। इस कारण जमीन 10 फुट नीचे धंस गई। अगर यह हादसा रात में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।