दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम
- फोटो : ANI
किसानों के दिल्ली चलो मार्च की वजह से दिल्ली पुलिस ने सोमवार-मंगलवार रात से ही दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी थीं। सिंघु, टिकरी व गाजीपुर बॉर्डर मुख्य बॉर्डर हैं जहां से किसानों के दिल्ली में प्रवेश की संभावना है। ऐसे में सिंघु बॉर्डर व टीकरी बॉर्डर को जर्सी बैरियर व लोहे की पिकेट बेल्डिंग कर सील कर दिया गया था। इससे दोनों ही तरफ का ट्रैफिक बंद हो गया था। गाजीपुर बॉर्डर पर नीचे के मार्गों को बंद कर दिया गया था। फ्लाईओवर से ट्रैफिक को आने-जाने दिया जा रहा था। वाहनों के आने-जाने के लिकए एक-एक लाइन खोली हुई। इससे दोनों तरफ सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। यहां पर वाहनों की सात से आठ किलोमीटर लाइन लग गई थी।