फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः जनवरी में DTC की सभी बसों का किराया घटेगा, देने होंगे बस 5 व 10 रुपए

Thu, 22 Dec 2016 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
डीटीसी बस का क‌िराया हुआ कंम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार नए साल पर एक जनवरी से 31 जनवरी तक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सस्ते में बस यात्रा की सुविधा देगी।
विज्ञापन

2 of 7
रोजाना पास का क‌िराया भी हुआ कम - फोटो : अमर उजाला
डीटीसी और क्लस्टर की नॉन एसी व एसी बसों में क्रमश: एक समान 5 रुपये और 10 रुपये में सफर करने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं एक दिन का पास 40 रुपये और 50 रुपये की जगह महज 20 रुपये में बनेगा। परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन ने किराया घटाने वाले प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर स्वीकृति के लिए उपराज्यपाल के पास भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस मामले को कैबिनेट में मंजूरी दिए जाने की बजाय सीधे तौर पर उपराज्यपाल को भेजे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

3 of 7
डीटीसी बस का क‌िराया हुआ कंम - फोटो : अमर उजाला
चूंकि उपराज्यपाल ने गत शुक्रवार को बैठक में कम से कम दो महीने के लिए सर्दी के मौसम में प्रदूषण को ध्यान में रखकर बस किराया घटाने के प्रस्ताव पर काम करने के निर्देश परिवहन विभाग अधिकारियों को दिए थे। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि उपराज्यपाल सरकार के इस एक महीने के लिए किराया घटाने के प्रस्ताव को 2 महीने तक बढ़ाने की बात कहें।

4 of 7
डीटीसी बस का क‌िराया हुआ कंम - फोटो : अमर उजाला
नई सुविधा में एक दिन का बनने वाला पास क्लस्टर बसों में भी चलेगा। अभी तक दैनिक करीब 70 हजार बनने वाला एक दिन का पास क्लस्टर बसों में नहीं चलता है। किराया घटने के बाद ऐसे पास बनवाने वालों की संख्या एक लाख तक पहुंचने की संभावना है। एक महीने किराया घटाने के बदले दिल्ली सरकार को डीटीसी और क्लस्टर सेवा के लिए घाटे की भरपाई करनी पड़ेगी जो दैनिक एक करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
डीटीसी बस का क‌िराया हुआ कंम - फोटो : अमर उजाला
डीटीसी और क्लस्टर बसों में दैनिक करीब 42-43 लाख यात्री सफर करते हैं। इसमें करीब 18 लाख लोग टिकट लेकर दैनिक यात्रा करते हैं। अधिकारी बताते हैं कि टिकट वाले 50 फीसदी यात्री नॉन एसी में 5 रुपये और एसी में 10 रुपये से ज्यादा का टिकट खरीदते हैं तो वहीं रोजाना करीब 70 हजार लोग एक दिन का पास खरीदते हैं। नॉन एसी वालों को पचास फीसदी व एसी वालों को 60 फीसदी सस्ते में पास बनेगा।
विज्ञापन

6 of 7
बॉर्डर के बाद लागू होगा संबंधित राज्य का किराया
सूत्र बताते हैं कि नॉन एसी में 5 रुपये और एसी बसों में 10 रुपये का किराया दिल्ली बॉर्डर तक ही होगा। बॉर्डर लांघकर गाजियाबाद, गुड़गांव, बहादुरगढ़ जाने वाली बसों में बॉर्डर के बाद के हिस्से का किराया संबंधित राज्य के किराये के हिसाब से अतिरिक्त चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डीटीसी बस
प्राइवेट बस ऑपरेटर घाटे को लेकर आशंकित
डीटीसी बसों का किराया एक महीने के लिए सरकार ने नॉन एसी बसों के लिए 5 रुपये कर दिया है। स्टेज कैरिज की मिनी और मेट्रो फीडर की बसें चलती हैं जिनका किराया क्रमश: 5 रुपये, 10 रुपये और 15 रुपये है। किराया घटाए जाने की खबर से आशंकित प्राइवेट बस ऑपरेटर व बस एकता मंच के श्याम लाल गोला कहते हैं कि इससे स्वाभाविक तौर पर हमारी बसों में यात्री घटेंगे। नियम है कि शहर में स्टेज कैरिज का किराया एकसमान होना चाहिए। ऐसे में बसों से एक महीने तक सस्ते में सफर सरकार कराएगी तो हमें घाटा होगा। इसकी भरपाई सरकार को करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें