फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 05 Mar 2019 12:41 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शिवरात्रि
महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह से ही राजधानी के तमाम शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज रही। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दूध, बेलपत्र, धतूरे के पत्ते और हाथों में जल लेकर श्रद्धालु गौरीशंकर मंदिर, गुफा मंदिर सहित राजधानी के तमाम शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े रहे। श्रद्धालुओं में पहले जलाभिषेक करने की होड़ लगी रही। श्रद्धालु पूरे दिन उपवास पर रहे, जबकि मंदिरों में शिव के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। 

 
विज्ञापन

2 of 6
शिवरात्रि
श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए निकल पड़े। मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए पहले से सजावट की गई थी। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि पूजा अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए। कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के पास शिवालय, गुफा मंदिर और चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में पूरे दिन भक्तों की भीड़ रही।

 
विज्ञापन

3 of 6
शिवरात्रि
मंदिरों के बाहर धतूरा, बेलपत्र के अलावा ठंडई के लिए भी स्टॉल लगाए गए थे। मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं में पुरुष, महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। हर तरफ बम भोले शंकर के उद्घोष से महाशिवरात्रि के इस पावन मौके पर माहौल भक्तिमय नजर आया। 

 

4 of 6
शिवरात्रि
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने मांगा महादेव से आशीर्वाद 
केंद्रीय मंत्री एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने महाशिवरात्रि के मौके पर चांदनी चौक स्थित 800 साल पुराने प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर के दर्शन कर, देश में शांति और खुशहाली के लिए महादेव का आशीर्वाद मांगा। परिवार के साथ मंदिर पहुंचे गोयल ने पुलवामा के शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश को अपने वीर सैनिकों पर गर्व है। मोदी सरकार द्वारा आतंकवाद और नक्सलवाद पर अपनाई गई सख्त नीति को विश्व का समर्थन प्राप्त हुआ है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
शिवरात्रि
कालका के स्वयंभू मंदिर में चार पहर की भव्य पूजा अर्चना 
प्राचीन सिद्धपीठ श्री कालकाजी मंदिर स्थित महंत निवास परिसर में स्वयंभू महाकालेश्वर पर चार पहर की भव्य पूजा अर्चना की गई। पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत के सानिध्य में सैकड़ों भक्तों ने भोले का गुणगान किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवरात्रि
इस मौके पर दूध, दही, गंगाजल, शहद, आक, धतूरा, भांग, बेर, बेलपत्र से बाबा की पूजा की। महाराज ने शिव का भव्य श्रृंगार किया। महंत अवधूत ने कहा कि देवों के देव महादेव की श्रेष्ठता यही है कि वे मात्र भक्तों द्वारा जल अर्पित करने से ही प्रसन्न होकर मनचाहा वर प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें