डेंगू के लगातार बढते मामलों के बीच उत्तरी दिल्ली के मेयर रवींद्र गुप्ता और हेल्थ विभाग के कर्मचारियों की एक टीम आज दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के घर फागिंग करने पहुंची।
विज्ञापन
डेंगू अभियान: केजरीवाल के पड़ोसी के घर में मिला डेंगू लार्वा
2 of 10
भारतीय जनता पार्टी के नेता और मेयर रविंद्र गुप्ता और एमसीडी की टीम को केजरीवाल के सुरक्षा कर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
डेंगू अभियान: केजरीवाल के पड़ोसी के घर में मिला डेंगू लार्वा
3 of 10
रोके जाने के बावजूद निगम की टीम सीएम आवास और उसके आस-पास के इलाकों में फागिंग करती रही। लेकिन निगम की टीम उस वक्त हैरान रह गयी जब सीएम आवास से सटे हुए मकान के एक कूलर से डेंगू का लार्वा मिला।
डेंगू अभियान: केजरीवाल के पड़ोसी के घर में मिला डेंगू लार्वा
4 of 10
इसके तुरंत बाद बाद स्वाथ्य विभाग की टीम ने इसकी सूचना मेयर रवींद्र गुप्ता को दी। मेयर ने घर का मुआयना कर फागिंग करवाई।
विज्ञापन
डेंगू अभियान: केजरीवाल के पड़ोसी के घर में मिला डेंगू लार्वा
5 of 10
फिलहाल एमसीडी ने मकान मालिक को नोटिस जारी कर दिया है लेकिन मुख्यमंत्री के घर के पास डेंगू का लार्वा मिलना गंभीर खतरे का संकेत है।
विज्ञापन
डेंगू अभियान: केजरीवाल के पड़ोसी के घर में मिला डेंगू लार्वा
6 of 10
ऐसे में जब खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को चिट्ठी लिख सहयोग की मांग कर हैं और दिल्ली को डेंगू से सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं, उनके घर के नजदीक डेंगू का लार्वा मिलना नगर निगम के साथ सरकार की सक्रियता पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन
डेंगू अभियान: केजरीवाल के पड़ोसी के घर में मिला डेंगू लार्वा
7 of 10
इस बीच मेयर रविंद्र गुप्ता ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि एमसीडी की टीम को सीएम आवास में घुसने नही दिया जाता वो भी तब जब खुद केजरीवाल डेंगू से लड़ने के लिए साथ चलने की बात करते हैं, लेकिन खुद उस पर अमल नही करते।
डेंगू अभियान: केजरीवाल के पड़ोसी के घर में मिला डेंगू लार्वा
8 of 10
हालांकि मेयर रवींद्र गुप्ता की मानें तो डेंगू के खिलाफ एमसीडी की मुहिम आगे भी जारी रहेगी जब तक कि डेंगू पूरी तरह दिल्ली से खत्म नही हो जाता।
डेंगू अभियान: केजरीवाल के पड़ोसी के घर में मिला डेंगू लार्वा
9 of 10
इस बीच उत्तरी दिल्ली में स्पेशल डेंगू ड्राइव शुरु करते हुए रविंद्र गुप्ता ने कहा कि निगम डेंगू से निपटने में पूरी तरह सक्षम और सुविधाओं से लैस है। हालांकि इससे मुकाबले में उन्होंने दिल्ली के लोगों से सहयोग की मांग की।