इस होली रंगों का पटाखा बजा कर दीपावली में पटाखा नहीं बजाने की हसरत को पूरा कर सकेंगे। पटाखा की नामी कंपनियों ने इस बार बच्चों की खुशियों में रंग भरने के लिए रंगों का पटाखा तैयार किया है। जिसमें अनार बम, सीटी बम, पिस्टल बम सरीखे पटाखों की तरह ही होली बम तैयार किया है। इसमें आग लगाते ही आसपास का क्षेत्र पूरा रंगों से सराबोर हो जाता है।