सात साल पहले हु्ई दो युवतियों की हत्याओं की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टीवी प्रोड्यूसर सौम्या विश्वनाथन की हत्या के बाद बीपीओ कर्मी जिगिशा घोष की हत्या ने पुलिस को मजबूर कर दिया कि वो अपने सबसे बेहतरीन पुलिसकर्मियों को लगाकर इन दो हत्याओं के साथ ही टैक्सी ड्राइवर की हत्या का भी खुलासा करें। पुलिस पर इस दबाव के बाद दक्षिण दिल्ली पुलिस को इस केस को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि सौम्या और टैक्सी ड्राइवर की हत्या जिगिशा के ही हत्यारों ने की यह बात जिगिशा मामले की छानबीन के दौरान ही हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
jigisha ghose murder
इंस्पेक्टर अतुल कुमार और उनकी टीम ने ही सबसे पहले एक छोटी सी जानकारी से जिगिशा के हत्यारों के बारे में पता लगाया था। हत्यारों ने जिगिशा के क्रेडिट कार्ड को साकेत और सरोजिनी नगर मार्केट में इस्तेमाल किया था, यह बात इन बाजारों के सीसीटीवी खंगालने पर सामने आई। तीनों दोषियों ने एक घड़ी खरीदी थी, जिसका वीडियो भी मिला। इसी वीडियो में एक दोषी के हाथ में एक टैटू बना था। यही टैटू इनके पकड़े जाने की वजह बना।
विज्ञापन
3 of 7
jigisha ghose murder
हेड कांस्टेबल दारा सिंह ने इस टैटू को देखते ही पहचान लिया और बताया कि दक्षिण दिल्ली के मसूदनगर गांव में इस तरह के टैटू वाला एक अपराधी रहता है। इसके बाद जांच कर रही पुलिस टीम को पता चला कि जिगिशा के हत्यारे नेल्सन मंडेला मार्ग पर सैंट्रो कार में देखे गए हैं।
4 of 7
jigisha ghose murder
इसके बाद टीम ने उस कार पर दबिश डाली और उसमें मौजूद लोगों को पूछताछ के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उस सैंट्रो कार से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एक जज का होलोग्राम, वायरलेस सेट, पत्रकारों के बैच और हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन
5 of 7
जिगिषा घोष हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान तीनों ने कबूल किया कि उन्होंने जिगिशा की हत्या के अलावा टैक्सी ड्राइवर नदीम को मारकर उसकी एसयूवी छीन ली थी और नेल्सन मंडेला रोड पर ही सौम्या विश्वनाथन की भी हत्या की थी।
विज्ञापन
6 of 7
जिगिशा मर्डर केस
तीनों ने सौम्या विश्वनाथन की हत्या का भी खुलासा किया कि, 29 सितंबर, 2008 को वो सब अपने एक दोस्त अजय के साथ अपनी वैगनआर कार में जा रहे थे। वसंत विहार के पीवीआर प्रिया कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचकर उन्होंने देखा कि एक लड़की मारुति जेन कार धीमी स्पीड में चला रही है। उन्होंने जेन कार का पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब लड़की ने गाड़ी नहीं रोकी तो उन्होंने गुस्से में आकर उसे गोली मार दी।