फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोमल से कबीर' बन बैठी ये लड़की, चौंका देगी इसकी कहानी

Thu, 14 Jul 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोमल बना कबीर - फोटो : अमर उजाला
वो जन्म से लड़की थी और उसके सारे काम भी लड़कियों वाले ही थे। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ उसे अहसास होने लगा कि उसका शरीर लड़कियों वाला जरूर है लेकिन मन लड़कों का है। लड़कों की तरह कपड़े पहनना और लड़कों की तरह व्यवहार करना। सभी उलझनों के बाद उसने अपने मन और शारीरिक क्रियाकलापों की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक तौर पर ऐसे होने लगा अहसास

2 of 5
कोमल बना कबीर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद चिकित्सकों से सलाह और लड़की से लड़का बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। कोमल का करीब 28 वर्ष पहले इंदौर में जन्म हुआ था। जन्म के कुछ वर्ष बाद तक तो उसे पता ही नहीं चला और एक लड़की की तरह जीवन जीती रही।
विज्ञापन

3 of 5
कोमल बना कबीर
लेकिन जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ती गई उसे अहसास होने लगा कि वह शारीरिक रूप से लड़की है लेकिन मन से वह लड़का है। परिजनों को बताने के बाद परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे।

4 of 5
कोमल बना कबीर - फोटो : अमर उजाला
उसकी मनोचिकित्सक से जांच कराई और हारमोनल इलाज शुरू किया गया। उसे इलाज के लिए दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया। फोर्टिस अस्पताल के प्लास्टिक कॉस्मेटिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रिची गुप्ता ने बताया कि कोमल को कबीर बनाने के लिए तीन स्तरीय सर्जरी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोमल बना कबीर
पहली सर्जरी स्तन को हटाने के लिए की गई। दूसरी स्तर की सर्जरी में उसकी बच्चेदानी और निजी अंगों को हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। तीसरी सर्जरी में एक पुरुष के तौर पर उसके निजी अंगों को तैयार किया गया। गुप्ता ने बताया कि सर्जरी के बाद कबीर एक आम युवक की तरह ही जीवन जी सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें