राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने पहुंची आईएएस की पत्नी अपने पुत्र के साथ
- फोटो : अमर उजाला
बेटे के जन्म के बाद भी वह कभी मां-बेटे को अपने साथ लेकर नहीं गए। महिला ने साथ चलने की जिद की तो उसे बताया कि उनका पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ है। इसलिए वे उसे साथ नहीं रख सकते हैं।
पीड़िता का कहना है कि इस धोखे से वह बेहद आहत है। आयोग से मांग है कि उसे पत्नी होने का समाज में अधिकार दिलाने में मदद की जाए। इसके अलावा महिला के बेटे को भी पिता का नाम मिले।
महिला ने काउंसलर के पास शिकायत दी है। हालांकि, वो मुझसे नहीं मिली है। शिकायत की पहले जांच होगी और उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।- रेखा शर्मा, अध्यक्ष-राष्ट्रीय महिला आयोग
यदि राष्ट्रीय महिला आयोग को मेरे खिलाफ कोई शिकायत दी गई है तो इस मामले में अपना पक्ष वहीं रखूंगा। मुझे इस बारे में और कुछ नहीं कहना है।- पीड़िता का कथित पति, वरिष्ठ अधिकारी