फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे तक न थाने का फोन उठा न थानेदार का, सीएम को ट्वीट, यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से आया जवाब

Wed, 21 Aug 2019 10:24 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पांच घंटे तक न थाने का फोन उठा न ही थानेदार का। इसके बाद एक शख्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को ट्वीट कर दिया। यूपी पुलिस के आदेश पर जब नोएडा पुलिस के ट्विटर हैंडल से एसएचओ का सीयूजी नंबर दिया तो उन्होंने भी फोन नहीं उठाया। 
विज्ञापन


बाद में ट्वीट करने वाले शख्स ने अपने केस के जांच अधिकारी का नंबर नोएडा पुलिस से लिया। मामला कोतवाली सेक्टर-20 का है। अजय भान ने सोमवार को अपने केस के संबंध में कोतवाली सेक्टर-20 के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया। 

आरोप है कि पांच घंटे तक फोन मिलाने पर बात नहीं हो सकी। इसके बाद अजय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व यूपी पुलिस को टैग कर शिकायत ट्वीट कर दी। इस पर यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से इस मामले को देखने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


नोएडा पुलिस के ट्विटर हैंडल से कोतवाली सेक्टर-20 के एसएचओ का सीयूजी नंबर दिया गया। जब अजय ने कोतवाल के नंबर पर फोन किया तो वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर अजय ने फिर ट्वीट कर सब इंस्पेक्टर पवन कुमार का नंबर मांगा। पवन कुमार अजय भान के किसी मुकदमे के जांच अधिकारी हैं। उन्हें केस के स्टेटस के बारे में पता करना था।
 
विज्ञापन

कई कोतवाल का सीयूजी नंबर नहीं उठता

जनपद के सभी कोतवालों को सीयूजी नंबर मिला हुआ है। शासन से आदेश है कि इस पर आने वाले हर व्यक्ति का फोन 24 घंटे उठना चाहिए। एसएचओ उपलब्ध नहीं हो तो एसएसआई के पास यह मोबाइल रहेगा। 

जनपद के कई कोतवाल सीयूजी नंबर नहीं उठाते हैं। इसकी कई बार शिकायत हुई है, लेकिन ऐसे कोतवालों के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।

थानों का ट्विटर हैंडल बना शोपीस
शासन के आदेश के बाद दो साल पहले सभी कोतवाली को ट्विटर हैंडल बनाया गया था। ट्विटर हैंडल तो थानों का बन गया, लेकिन यह महज शोपीस भर है। अधिकतर थानों के ट्विटर हैंडल से किसी शिकायत पर कोई जवाब नहीं आता।

इस मामले में भी अजय भान ने मुख्यमंत्री, यूपी पुलिस के साथ कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग किया था, लेकिन कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस के ट्वीटर हैंडल से कोई जवाब नहीं आया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें