फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की बारिशः सवारियों से लदी बैलगाड़ी का बिगड़ा संतुलन, पानी में गिरे लोग, वीडियो वायरल

Thu, 13 Aug 2020 02:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तुगलकाबाद अंडरपास पर हुई दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश ने कई इलाकों में आवाजाही को मुश्किल बना दिया है। आईटीओ, महारानीबाग, तुगलकाबाद कुछ ऐसे ही इलाके हैं, जहां वाहनों की लंबी कतारें सड़कों पर हैं और सड़कें पानी में डूब चुकी हैं। इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। तुगलकाबाद अंडरपास पर तो बारिश ने कुछ ऐसे हालात बना दिए कि लोगों को बैलगाड़ी का सहारा लेना पड़ा। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। देखें तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 5
सवारियां ले जाती बैलगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
बीती रात से हो रही बारिश से आज दिल्ली के तुगलकाबाद अंडर पास पर पानी भर गया। इसके बाद लोगों को अंडरपास से लाने के लिए बैलगाड़ी चलने लगी।
विज्ञापन

3 of 5
बैलगाड़ी का बिगड़ा संतुलन - फोटो : अमर उजाला
बैलगाड़ी वाला 10 रुपये लेकर सवारियों को अंडरपास पार कराने लगा। एक बार जब अंडरपास से निकलकर बैलगाड़ी बाहर आ रही थी तो उसका बैलेंस ही बिगड़ गया। इसके बाद उस पर सवार कई लोग पानी में गिर कर चोटिल हो गए और इस तरह बैलगाड़ी भी उन लोगों के काम न आई और बाकी रास्ता उन्होंने पैदल चलकर पार किया।

4 of 5
बैलगाड़ी से गिरे लोग - फोटो : अमर उजाला
यहीं तुगलकाबाद अंडरपास पर एक बस फंस गई। जिसे मशीन की मदद से खींचकर बाहर निकाला गया। इसी के साथ ही दिल्ली के आईटीओ जैसी व्यस्त रहने वाली सड़क पर भी आज वाहनों की लंबी कतारेें लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैलगाड़ी से रास्ता पार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
जलजमाव और जाम ने आज लोगों को काफी परेशान किया। दिल्ली के महारानीबाग में भी यही हाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें