बारिश और स्वतंत्रता दिवस के फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते गाजियाबाद में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के लालकिला पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के मद्देनजर होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश रोका गया है। इससे नेशनल हाइवे 9, कौशाम्बी बॉर्डर, सीमापुरी पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है, जिससे सुबह ड्यूटी जाने वालों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बीती रात 12 बजे से सुबह 11 बजे तक गाजियाबाद की सीमा में भारी वाहन रोके गए हैं।