दिल्ली में बारिश की संभावना
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को तेज बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ दिनभर बादल छाए रहेंगे व अधिकतम पारा 34 व न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून सही गति से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। इस दिशा में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कुछ भागों में अच्छे बारिश के आसार बने हुए हैं। गुरुवार से दिल्ली में बारिश का दौर शुरू होकर छह जुलाई तक जारी रहेगा, जिससे गर्मी का सितम खत्म होगा व लोगों को सप्ताह भर के लिए राहत मिलेगी।