फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी, आज करवट लेगा मौसम; गरज के साथ होगी बारिश

Thu, 07 Jul 2022 03:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी से सभी हो रहे बेहाल - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में लगातार उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। इस कड़ी में बुधवार का दिन भी लोगों के लिए सजा से कम नहीं रहा। दिनभर तेज धूप निकली रही और उमस से लोग बेहाल रहे। बीच-बीच में बादलों ने डेरा डाला और कुछ जगहों पर ही हल्की बारिश दर्ज की गई। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी में आईस्क्रीम का लुत्फ लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 38.6 व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप निकली रही और उमस का स्तर अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 52 से 83 फीसदी रहा। वहीं, जफरपुर मानक केंद्र पर 1.5 मिमी और मयूर विहार मानक केंद्र पर दो मिमी बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को मौसम करवट ले सकता है और बादलों की गरज के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम पारा 36 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है।

4 of 5
दिल्ली में बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार दो दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद नौ जुलाई को तेज बारिश की आसार हैं, जिससे गर्मी के तेवर ढीले होंगे व पारा लुढ़केगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मी से परेशान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 36 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:23 बजे
सूर्योदय का समय: 5:30 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें